फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पर संभलें, कांच के टुकड़े फेंककर लूटपाट करता है गिरोह 

Thu, 27 Jul 2017 05:38 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
demo pic - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
हाइवे पर कांच के टुकड़े और कीलें बिछाकर लूटपाट करने वाली एक गैंग का पर्दाफाश हुआ है। हथियारों के बल पर यह गिरोह सवारियों को धमकाकर डराता है।
विज्ञापन


एसपी धौलपुर राजेश सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी योगेंद्र गुर्जर, गुड्डू गुर्जर और हेम सिंह गुर्जर है। इनके खिलाफ धौलपुर जिले के अलावा करौली और बयाना में लूट व हत्या के कई मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस के मुताबिक लूट की वारदात व्यापारी शुभम मंगल से हुई। वह 5 जून को अपने चाचा हरिओम के साथ अपने पिता विनोद मंगल को ग्वालियर में डॉक्टर को दिखाकर कार से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान इस गिरोह के पांच सदस्यों ने नेशनल हाइवे नंबर 11बी पर मडोना गांव के पास गिरोह ने लूट की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हथियार दिखाकर बना लिया बंधक

demo pic - फोटो : Demo pic
शुभम ने बताया कि ​गिरोह के सदस्यों ने रास्ते पर पहले ही कांच के टुकड़े व कीलें फेंक दी। इससे उनकी गाड़ी पंक्चर हो गई। वह टायर बदलने हाइवे पर उतरा तो हथियारबंद बदमाशों ने रात करीब 12 बजे हथियार दिखाकर उन्हें बंधक बना लिया। इसके बाद लुटेरे उन्हें मडोना के जंगल में ले गए और मोबाइल फोन और नगदी लूट वहां से भाग निकले।

इसके बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पड़ताल शुरू की तो मुखबिर की सूचना पर लुटेरों का सुराग मिला। इस पर पुलिस ने तीनों बदमाशों को धरदबोचा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें