फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर एमपी से यूपी लाया, रास्ते में दिया नशा और कर दिया ये काम

Thu, 27 Jul 2017 05:22 PM IST
amarujala.com- Presented by: विकास जांगड़ा
विज्ञापन
नशे में धुत युवती - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
परिवहन निगम परिसर में देर शाम यात्री पूछताछ केंद्र के पास शेड के नीचे नशे में धुत युवती पड़ी देखकर खलबली मच गई। जूनियर इंचार्ज ने एंबुलेंस मंगाकर उसे जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया। मौके पर पहुंची पुलिस को युवती का बैग मिला, जिसमें उसके कुछ कपड़े और आधार कार्ड आदि रखे हैं। सारा सामान कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन


जूनियर स्टेशन इंचार्ज जय गोविंद सिंह के अनुसार देर शाम परिचालकों ने उसके बेंच पर पड़े होने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। चूंकि, वह बेहोशी की हालत में पड़ी थी, इसलिए रोडवेज कर्मियों ने एंबुलेंस बुलाकर उसे अस्पताल भेजवाया।
Trending Videos
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर गोरखपुर लाई गई !

नशे में धुत युवती - फोटो : सांकेतिक चित्र
स्टेशन इंचार्ज के अनुसार उसके पास मिले आधार कार्ड पर युवती का नाम और पता लिखा है। पते के रूप में मुंबई के घाटकोपर पश्चिम उपनगर के टिकाम भटवाड़ी राम नगर मोहल्ले की निवासी लिखा है।

रात करीब पौने नौ बजे उसे होश आया लेकिन ज्यादा बताने की स्थिति में नहीं थी। लड़खड़ाती जुबान से उसके बोलने का मतलब था कि शादी करने के लिए किसी ने उसे यहां लाकर छोड़ दिया। मगर नशीले पदार्थ के बारे में वह ज्यादा नहीं बता सकी। एसपी संकल्प शर्मा का कहना है कि उसके पूरी तरह से होश में आने के बाद पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें