फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी की ताजपोशी की मांग: युवा कांग्रेस ने पास किया प्रस्ताव, कहा- कांग्रेस नेता को फिर से सौंपी जाए पार्टी की कमान

Mon, 06 Sep 2021 07:37 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लंबे समय से कांग्रेस पार्टी में अध्यक्ष पद के लिए असमंजस की स्थिति बनी हुई है। राहुल गांधी ने 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से सोनिया गांधी पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष बनकर यह जिम्मेदारी संभाल रही हैं।
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय युवा कांग्रेस ने सोमवार को एक अहम प्रस्ताव पास किया है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पास किए गए प्रस्ताव में कांग्रेस नेता राहुल गांधी फिर से पार्टी का अध्यक्ष बनाने की मांग की गई है। युवा कांग्रेस की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक रविवार को गोवा के पणजी में शुरू हुई थी। इसमें देशभर से युवा कांग्रेस के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी और प्रदेश अध्यक्ष ने भाग लिया। सूत्रों के मुताबिक, युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों और प्रदेश अध्यक्षों की ओर से युवा बेरोजगारी, महंगाई और किसानों की समस्याओं के मुद्दे पर देशव्यापी आंदोलन शुरू करने का सुझाव दिया गया।
विज्ञापन


जनता के मुद्दे उठाने वाले राहुल एकमात्र नेता : श्रीनिवास
युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने कहा कि राहुल गांधी जी को फिर से कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना चाहिए, इसके लिए बैठक में सर्वसम्मति से इसका प्रस्ताव पारित किया गया। वह इकलौते ऐसे नेता हैं, जो जनता के मुद्दे पुरजोर ढंग से उठा रहे हैं। इस दौरान देश और युवाओं से जुड़े कई अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरू ने कहा कि युवा कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता आने वाले दिनों में इस तानाशाह सरकार के खिलाफ संघर्ष करेगा और कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और राहुल का संदेश जन-जन तक पहुंचाएगा।

2019 में राहुल ने छोड़ा था अध्यक्ष पद
बता दें कि लंबे समय से कांग्रेस पार्टी में अध्यक्ष पद के लिए असमंजस की स्थिति बनी हुई है। राहुल गांधी ने 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से सोनिया गांधी पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष बनकर यह जिम्मेदारी संभाल रही हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं समेत कई लोग अक्सर राहुल को फिर से पार्टी का अध्यक्ष बनाने की मांग करते रहते हैं। हालांकि, कांग्रेस के सभी नेता इस बात पर एक मत नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें