टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने सोमवार को इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट के आखिरी दिन अपने नाम बेहद खास उपलब्धि हासिल की। वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 100 विकेट चटकाने वाले तेज गेंदबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने टीम इंडिया के पूर्व दिगग्ज कप्तान कपिल देव और जवागल श्रीनाथ को पीछे छोड़ दिया। बुमराह ने 24 मैचों में यह उपलब्धि हासि की है। वहीं, कपिल देव ने 25 मैचों में यह कमाल किया था जबकि श्रीनाथ ने 30 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की थी। बता दें कि बुमराह इस उपलब्धि को हासिल करने से महज एक विकेट दूर थे। उन्होंने इंग्लैंड की पारी के दौरान 65वें ओवर की पांचवीं गेंद पर ओली पोप (2) को आउट करते ही यह खास रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया। इसके तुरंत बाद इस तेज गेंदबाज ने जॉनी बेयरस्टो को शून्य पर आउट किया और मैच का रुख पूरा बदल दिया।
सबसे तेज 100 टेस्ट विकेट (मैचों के आधार पर) लेने वाले भारतीय पेसर
- 24 - जसप्रीत बुमराह
- 25 - कपिल देव
- 28 - इरफान पठान
- 29 - मोहम्मद शमी
- 30 - जवागल श्रीनाथ
- 33 - इशांत शर्मा
बुमराह आईसीसी 'प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड के लिए नामित
इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आईसीसी 'प्लेयर ऑफ द मंथ' अवॉर्ड के लिए नामित किया गया है। बुमराह ने पहले टेस्ट में नौ विकेट लिए। इसके बाद दूसरे टेस्ट में मोहम्मद शमी के साथ नौवें विकेट के लिए 89 रन की साझेदारी की जो भारत की जीत में निर्णायक साबित हुई।