केंद्र सरकार ने स्पष्ट कहा है कि कोरोना टीकाकरण से किसी को इनकार नहीं किया जा रहा है। जिन लोगों के पास तकनीकी संसाधन नहीं हैं, उन्हें टीके लगाने से रोके जाने की खबरें निराधार व तथ्यों से परे हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने मोबाइल या पहचान के दस्तावेज नहीं होने पर लोगों को टीकाकरण से रोके जाने की खबरों का खंडन किया है। मंत्रालय के अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि इस बारे में पूर्व में ही निर्देश जारी किए जा चुके हैं। यहां तक कि जिन लोगों के पास पहचान के नौ कार्ड या मोबाइल फोन नहीं हैं, उनके लिए भी टीकाकरण शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। बुजुर्गों व निशक्तजनों को उनके घरों के पास टीके लगाने के इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं।