फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: श्रीलंका में आपातकाल तो लेडी सिंघम और फेसबुक पर प्यार का वीडियो हुआ वायरल, यहां पढ़ें बड़ी खबरें

Wed, 13 Jul 2022 03:07 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Big Breaking News Today - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

श्रीलंका में आपातकाल की घोषणा कर दी गई है। राष्ट्रपति के भागने के बाद कोलंबो में स्थिति बेकाबू होती जा रही है। वहीं देश के कई राज्यों में आज भी बाढ़ से लोग परेशान हैं। मध्यप्रदेश में एक लेडी सिंघम का वीडियो वायरल हो रहा है तो बिहार में दो बच्चों की मां से नाबालिग का प्यार सुर्खियों में है। देश-दुनिया, राजनीति, खेल और मनोरंजन जगत की अहम खबरें यहां पढ़ें एक क्लिक पर...

विज्ञापन

श्रीलंका में आपातकाल - फोटो : Social media
श्रीलंका में एक बार फिर हिंसा भड़क उठी है। राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे के भागने के बाद प्रदर्शनकारियों ने हंगामा और उत्पात शुरू कर दिया है। हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारियों ने संसद व प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंच गए हैं। सेना व प्रदर्शनकारी आमने-सामने हैं। इस बीच श्रीलंका में आपातकाल लागू कर दिया गया है। यहां पढ़ें हर अपडेट...

गुजरात में बाढ़ - फोटो : Social media
गुजरात और महाराष्ट्र में भारी बारिश जानलेवा साबित होने लगी है। आसमानी आफत में दोनों राज्यों में अब तक 150 लोगों ने जान गंवाई है। गुजरात के अहमदाबाद में सबसे अधिक बुरा हाल है। वहीं सूरत में छह जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है।  मौसम से जुड़े पल-पल के अपडेट यहां पढ़ें...

बुलडोजर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उत्तर प्रदेश में बुलडोजर कार्रवाई मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज एक बार फिर से सुनवाई हुई। इस दौरान दोनों पक्षों में जोरदार बहस हुई। जमीयत के वकील दुष्यंत दवे ने कहा कि देश में एक समुदाय के खिलाफ पिक एंड चॉइस की तरह बर्ताव हो रहा है। उन्होंने कहा कि एक समुदाय के न्याय के लिए निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हो रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर...

Lucknow Dog Attack: - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कैसरबाग के बंगाली टोला में मंगलवार सुबह रिटायर्ड शिक्षिका सुशीला त्रिपाठी (82) की उनके घर में पल रहे पिटबुल डॉग ने नोंच खाया, जिससे उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम में सुशीला के चेहरे, पेट, सिर के पिछले हिस्से, दोनों हाथ और जांघ पर 13 जगह श्वान के नोंचने के निशान मिले। यहां पढ़ें दर्दनाक मौत की पूरी कहानी...

- फोटो : social media
बिहार के जुमई में एक 35 साल की महिला को 15 साल के नाबालिग से प्यार हो गया। दोनों फेसबुक पर मिले। मैसेंजर पर चैट हुई। नंबर एक्सचेंज हुए और फिर धीरे-धीरे मोहब्बत परवान चढ़ती गई। मामला मिलने-मिलाने तक पहुंच गया। इसके बाद प्रेमी 150 किलोमीटर दूर महिला से मिलने उसके घर पहुंचा तो पति ने उसकी पिटाई कर दी। यहां पढ़ें आगे क्या हुआ...

लेडी अफसर ने बीजेपी नेता को लताड़ा। - फोटो : सोशल मीडिया
उज्जैन के बड़नगर में पूर्व विधायक शांतिलाल धबाई ने एसडीएम निधि सिंह पर काम को लेकर दबाव बनाया तो लेडी अफसर ने बीजेपी नेता को सिंघम अवतार में लताड़ लगा दी। बीजेपी नेता और लेडी अफसर के बीच हुई कहासुनी का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। यहां देखें वायरल वीडियो...

भारत ने वनडे रैंकिंग में पाकिस्तान को पछाड़ दिया है - फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में 10 विकेट की शानदार जीत के साथ टीम इंडिया आईसीसी की ताजा रैंकिंग में तीसरे स्थान पर आ गई है। इसके साथ ही भारत ने पाकिस्तान को पीछे छोड़ दिया है। यहां पढ़ें पूरी रिपोर्ट
विज्ञापन

रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Instagram
बॉलीवुड, हॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री में आए दिन कोई-न-कोई नई अनाउंसमेंट होती रहती है। कभी किसी फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा होगी तो कभी कोई सेलिब्रिटी अपडेट सामने आएगा। ऐसे में मनोरंजन जगत की हर छोटी से बड़ी जानकारी हासिल करने के लिए पढ़ते रहिए हमारा एंटरटेनमेंट लाइव ब्लॉग-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें