जामा मस्जिद पर ईद-उल-अजहा की तैयारियां पूरी हो गई हैं। गली, नुक्कड़, दुकान पर चहल-पहल देखने को मिल रही है। वहीं, शुक्रवार को शांतिपूर्वक जुमे की नमाज अदा की गई। इस दौरान रोजाना से ज्यादा भीड़ देखी गई, वहीं पूरे वक्त पुलिस बल तैनात रहा। वहीं राजधानी में अब यदि कोई पेड़ सड़क, भवन, मेट्रो या जान-माल के लिए खतरा बन रहा हो, तो आरडब्ल्यूए, व्यक्ति या एजेंसी 24 घंटे के भीतर ई-फॉरेस्ट पोर्टल पर फोटो, भू-स्थान और कारण सहित रिपोर्ट देकर कार्रवाई करवा सकते हैं। सीमा पार आतंक से स्थायी तौर पर मुक्ति के लिए भारत ने पाकिस्तान पर जल प्रहार की लंबी रणनीति तैयार की है। सिंधु जल समझौता स्थगित करने के बाद भारत की तैयारी अब पाकिस्तान को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसाने की है। इसके तहत सिंधु, सतलज और ब्यास नदियों के पानी का उपयोग अपने भूभाग तक सीमित रखने की योजना बनाई गई है। उत्तरी सिक्किम के भूस्खलन प्रभावित चातेन में फंसे और 44 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। इसके साथ ही पिछले लगभग एक हफ्ते से फंसे सभी लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। हालांकि, 1 जून को सैन्य शिविर के भूस्खलन की चपेट में आने के बाद से लापता छह लोगों का अभी कुछ पता नहीं चला है और उनकी तलाश चल रही है। अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा, मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें..
जामा मस्जिद पर ईद-उल-अजहा की तैयारियां पूरी हो गई हैं। गली, नुक्कड़, दुकान पर चहल-पहल देखने को मिल रही है। वहीं, शुक्रवार को शांतिपूर्वक जुमे की नमाज अदा की गई। इस दौरान रोजाना से ज्यादा भीड़ देखी गई, वहीं पूरे वक्त पुलिस बल तैनात रहा। पढ़ें पूरी खबर..
राजधानी में अब यदि कोई पेड़ सड़क, भवन, मेट्रो या जान-माल के लिए खतरा बन रहा हो, तो आरडब्ल्यूए, व्यक्ति या एजेंसी 24 घंटे के भीतर ई-फॉरेस्ट पोर्टल पर फोटो, भू-स्थान और कारण सहित रिपोर्ट देकर कार्रवाई करवा सकते हैं। हरियाली के साथ-साथ जनता की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पर्यावरण विभाग ने पेड़ों की कटाई और छंटाई के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। पढें पूरी खबर...
नॉर्वे के स्टार ग्रैंडमास्टर और विश्व के पूर्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन ने नॉर्वे शतरंज 2025 टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। अपने घरेलू मैदान पर खेले गए इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में कार्लसन ने अनुभव और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन दिखाते हुए खिताब की ओर कदम बढ़ाए। भारत के युवा ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। हाल ही में विश्व शतरंज चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई कर चुके गुकेश ने नार्वे शतरंज में भी अपने कौशल और मानसिक मजबूती से सभी का ध्यान खींचा। पढ़ें पूरी खबर...
मजबूत घरेलू मांग के बीच शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में चांदी ने दोबार शिखर छू लिया। सफेद धातु की कीमत 3,000 रुपये बढ़कर 1,07,100 रुपये प्रति किलोग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। वहीं, सोने की कीमत 99,690 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रही। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने इसकी पुष्टि की है। पढ़ें पूरी खबर..
केंद्र सरकार ने शुक्रवार को 'उम्मीद पोर्टल' की शुरुआत की, जिसमें सभी वक्फ संपत्तियों की 'जियो-टैगिंग' के बाद एक डिजिटल सूची तैयार की जायेगी। अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने इसे ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि समुदाय के स्वामित्व वाली वक्फ संपत्तियों का गरीब मुसलमानों के लिए प्रभावी और निष्पक्ष उपयोग को सुनिश्चित करेगा। सरकार की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक,'उम्मीद' पोर्टल एकीकृत वक्फ प्रबंधन, सशक्तीकरण, दक्षता और विकास अधिनियम, 1995 का संक्षिप्त रूप है। पढ़ें पूरी खबर..
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को ट्रंप प्रशासन को बड़ी राहत देते हुए डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (डीओजीई) टीम को करोड़ों अमेरिकियों की निजी जानकारी वाले सोशल सिक्योरिटी सिस्टम तक पहुंच की इजाजत दे दी है। यह मामला पहली बार सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था और कोर्ट ने ट्रंप सरकार के पक्ष में फैसला सुनाया। पढ़ें पूरी खबर..
'बाहुबली' और 'राणा नायडू' जैसी फिल्मों से लोगों के दिलों में जगह बना चुके साउथ सुपरस्टार राणा दग्गुबाती ने फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म को लेकर अब चुप्पी तोड़ी है। इस दौरान राणा ने अपने फिल्मी बैकग्राउंड के बारे में भी बात की। पढ़ें पूरी खबर..