जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा कर कम से कम 26 लोगों को मार डाला। सेना की वर्दी में आए दहशतगर्दों ने पहलगाम की बायसरन घाटी में पर्यटकों से पहले उनका धर्म पूछा, परिचय पत्र देखे और फिर हिंदू हो कहकर गोली मार दी। 26 मृतकों में ज्यादातर पर्यटक हैं, जबकि दो विदेशी व दो स्थानीय नागरिक शामिल हैं। हमले में करीब 20 लोग घायल हुए हैं। आज दिल्ली में सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी की बैठक होने जा रही है। इसकी अध्यक्षता पीएम मोदी करेंगे। इसके अलावा, रोमन कैथोलिक कार्डिनल्स ने मंगलवार को निर्णय लिया कि पोप फ्रांसिस का अंतिम संस्कार शनिवार को सेंट पीटर स्क्वायर में होगा। इसी के साथ समारोह के लिए मंच तैयार होना शुरू हुआ, जिसमें वैश्विक नेता शामिल होंगे। वेटिकन ने कहा, फ्रांसिस (88) के निधन के साथ एक ऐसे व्यक्तित्व का अंत हो गया जो बार-बार रूढ़िवादियों से भिड़ता था और गरीबों तथा हाशिये पर रहने वालों का समर्थन करता था। इस बीच, ताबूत में पोप की पहली तस्वीर भी जारी हुई। इसके अलावा, भाजपा का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा, इस पर इसी हफ्ते सहमति बन सकती है। दरअसल संघ प्रमुख मोहन भागवत के दिल्ली प्रवास और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का राजधानी में जमावड़े के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Terror Attack: पहलगाम हमले पर आज दिल्ली में सीसीएस की बैठक
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा कर कम से कम 26 लोगों को मार डाला। सेना की वर्दी में आए दहशतगर्दों ने पहलगाम की बायसरन घाटी में पर्यटकों से पहले उनका धर्म पूछा, परिचय पत्र देखे और फिर हिंदू हो कहकर गोली मार दी। 26 मृतकों में ज्यादातर पर्यटक हैं, जबकि दो विदेशी व दो स्थानीय नागरिक शामिल हैं। हमले में करीब 20 लोग घायल हुए हैं। हालांकि सरकार ने अभी सिर्फ 16 मौतों की पुष्टि की है। वहीं, सुरक्षा एजेंसियों ने देर रात कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। हमले के विरोध में आज जम्मू बंद है। आज दिल्ली में सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी की बैठक होने जा रही है। इसकी अध्यक्षता पीएम मोदी करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
Pope Francis: आज से पार्थिव देह के सार्वजनिक दर्शन की शुरुआत
रोमन कैथोलिक कार्डिनल्स ने मंगलवार को निर्णय लिया कि पोप फ्रांसिस का अंतिम संस्कार शनिवार को सेंट पीटर स्क्वायर में होगा। इसी के साथ समारोह के लिए मंच तैयार होना शुरू हुआ, जिसमें वैश्विक नेता शामिल होंगे। वेटिकन ने कहा, फ्रांसिस (88) के निधन के साथ एक ऐसे व्यक्तित्व का अंत हो गया जो बार-बार रूढ़िवादियों से भिड़ता था और गरीबों तथा हाशिये पर रहने वालों का समर्थन करता था। इस बीच, ताबूत में पोप की पहली तस्वीर भी जारी हुई। पढ़ें पूरी खबर...
BJP: भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा इसी हफ्ते संभव, कई मुद्दों पर जारी है बातचीत
भाजपा का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा, इस पर इसी हफ्ते सहमति बन सकती है। दरअसल संघ प्रमुख मोहन भागवत के दिल्ली प्रवास और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का राजधानी में जमावड़े के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है। माना जा रहा है कि दो दिन बाद सऊदी अरब की यात्रा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लौटने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए जरूरी उत्तरप्रदेश समेत कई अहम राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों के नाम पर संघ और भाजपा में सहमति बन जाएगी। गौरतलब है कि वर्तमान में संघ प्रमुख भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले समेत संघ के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी दिल्ली में हैं। पढ़ें पूरी खबर...
India-Saudi MoUs: भारत और सऊदी अरब के बीच अंतरिक्ष, संचार, सेहत और डोपिंग शिक्षा पर अहम समझौते
भारत और सऊदी अरब ने रक्षा समेत दो नई मंत्रिस्तरीय समितियों का गठन किया है। दोनों पक्षों ने भारत में दो रिफाइनरियां स्थापित करने पर सहयोग करने पर सहमति व्यक्त की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सऊदी अरब के क्राउंन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के बीच द्विपक्षीय बातचीत में इन पर सहमति बनी। दोनों पक्षों ने अंतरिक्ष, डोपिंग रोधी शिक्षा, स्वास्थ्य और संचार के क्षेत्रों में चार समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर भी हस्ताक्षर किए। पढ़ें पूरी खबर...
JD Vance Agra Visit : आगरा में हाई अलर्ट, 12 किमी में चप्पे-चप्पे पर फोर्स
आगरा में अमेरिका के उप राष्ट्रपति जेडी वेंस के ताजमहल भ्रमण के दौरान सख्त सुरक्षा इंतजाम रहेंगे। वीवीआईपी वाले 12 किलोमीटर मार्ग पर सिर्फ पुलिस, सुरक्षा एजेंसियां और चंद स्कूली बच्चों के ग्रुप नजर आएंगे। खेरिया मोड़ से ईदगाह तक बाजार बंद रहेंगे और लोगों को खिड़कियों से भी झांकने की अनुमति नहीं है। ऐसे में सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक फतेहाबाद रोड की ओर जाने से बचें। इस दौरान हाई अलर्ट जारी किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...
Belgium: मेहुल चोकसी की बेल्जियम की कोर्ट ने खारिज की जमानत याचिका
बेल्जियम की एक अदालत ने मंगलवार को भगोड़े हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी की जमानत याचिका खारिज कर दी। चोकसी 13,000 करोड़ रुपये के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) धोखाधड़ी मामले में मुख्य आरोपी है। उनके वकील ने यह जानकारी दी। चोकसी को 12 अप्रैल को बेल्जियम पुलिस ने एंटवर्प में गिरफ्तार किया था। यह गिरफ्तारी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के प्रत्यर्पण अनुरोध के आधार पर की गई थी। चोकसी के वकील विजय अग्रवाल ने कहा कि मंगलवार को अदालत की सुनवाई के दौरान उनके मुव्वकिल की जमानत याचिका को खारिज कर दिया गया। पढ़ें पूरी खबर...
Gold: सोना इस साल ₹22,650 महंगा, अगले एक माह में 8 फीसदी तक घट सकते हैं दाम
टैरिफ वार शुरू होने के बाद दुनियाभर में उपजी अनिश्चितताओं के बीच सोना लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है। मंगलवार को यह दिल्ली सराफा बाजार में एक लाख रुपये के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार पहुंच गया है। इसके साथ ही, सोने की कीमत इस साल अब तक 22,650 रुपये या 28.68 फीसदी बढ़ चुकी है। 31 दिसंबर, 2024 को सोना 78,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव बंद हुआ था। पढ़ें पूरी खबर...
LSG vs DC: पांचवीं बार दिल्ली कैपिटल्स ने पहले आठ में से छह मैच जीते
दिल्ली कैपिटल्स ने केएल राहुल और अभिषेक पोरेल के अर्धशतकों से लखनऊ सुपर जाएंट्स को आठ विकेट से हराया। लखनऊ ने इकाना स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में एडेन मार्करम के अर्धशतक के दम पर 20 ओवर में छह विकेट पर 159 रन बनाए, जवाब में दिल्ली ने 17.5 ओवर में दो विकेट पर 161 रन बनाकर मैच जीत लिया। दिल्ली की आठ मैच में यह छठी जीत है। यह पांचवीं बार है जब किसी सीजन दिल्ली ने शुरुआती आठ में से छह मुकाबले जीते हैं। पढ़ें पूरी खबर...
Pahalgam Attack: अक्षय बोले- सरासर हैवानियत, अनुपम ने कहा- शब्द आज नपुंसक
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार (22 अप्रैल 2025) को हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को सदमे में डाल दिया। इस भयानक हमले में 26 लोगों की जान चली गई, जबकि 12 अन्य घायल हो गए। इस दुखद घटना पर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार समेत कई सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए अपना गहरा दुख और गुस्सा जाहिर किया है। पढ़ें पूरी खबर...