फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: दिल्ली की हवा बेहद खराब श्रेणी में बरकरार; शहर को हिंसा से सुलगाने वाले 50 और उपद्रवियों की पहचान

Sun, 01 Dec 2024 07:39 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

राजधानी में हवा की दिशा बदलने व गति कम होने के कारण आबोहवा बेहद खराब श्रेणी में बरकरार है। शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 346 दर्ज किया, जोकि बेहद खराब श्रेणी में है। इसमें शुक्रवार की तुलना में 15 सूचकांक की वृद्धि दर्ज की गई। दिन भर स्मॉग की हल्की चादर छाई रही। इससे लोगों को आंखों में जलन व सांस लेने में परेशानी हुई। वहीं शहर को हिंसा से सुलगाने वाले 50 और उपद्रवियों को पुलिस ने चिह्नित किया है। अब 300 उपद्रवियों की पहचान हो चुकी है। पुलिस 250 उपद्रवियों के पोस्टर पहले ही जारी कर चुकी है। चौराहों और तिराहों पर जल्द ही जारी पोस्टर चस्पा किए जाएंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बाल्यान को जबरन उगाही के एक मामले में गिरफ्तार किया है। विदेश में बैठे गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू से बातचीत का एक ऑडियो क्लिप सामने आने के बाद यह गिरफ्तारी की गई। ऑडियो क्लिप में गैंगस्टर व विधायक के बीच व्यापारियों से जबरन वसूली के लेकर बातचीत हो रही है। अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सैन ने आप विधायक नरेश बाल्यान की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। रामलीला मैदान में मस्जिद के खिलाफ देवभूमि विचार मंच की ओर से आज महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। इसमें शामिल होने के लिए हिंदूवादी नेता व हैदराबाद के विधायक टी राजा भी पहुंच रहे हैं। महापंचायत के मद्देनजर पुलिस ने शहर को 7 जोन व 15 सेक्टर में बांटते हुए यातायात डायवर्ट करने के साथ शहर में फ्लैग मार्च भी निकाला। सी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Air Pollution : दिल्ली की हवा बेहद खराब श्रेणी में बरकरार

दिल्ली-एनसीआर में वाय प्रदूषण चिंताजनक - फोटो : एएनआई/अमर उजाला

राजधानी में हवा की दिशा बदलने व गति कम होने के कारण आबोहवा बेहद खराब श्रेणी में बरकरार है। शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 346 दर्ज किया, जोकि बेहद खराब श्रेणी में है। इसमें शुक्रवार की तुलना में 15 सूचकांक की वृद्धि दर्ज की गई। दिन भर स्मॉग की हल्की चादर छाई रही। इससे लोगों को आंखों में जलन व सांस लेने में परेशानी हुई। पढ़े पूरी खबर...

Sambhal Violence : शहर को हिंसा से सुलगाने वाले 50 और उपद्रवियों की पहचान

हिंसा के बाद पटरी पर आने लगा संभल - फोटो : संवाद

शहर को हिंसा से सुलगाने वाले 50 और उपद्रवियों को पुलिस ने चिह्नित किया है। अब 300 उपद्रवियों की पहचान हो चुकी है। पुलिस 250 उपद्रवियों के पोस्टर पहले ही जारी कर चुकी है। चौराहों और तिराहों पर जल्द ही जारी पोस्टर चस्पा किए जाएंगे। पढ़े पूरी खबर..

Delhi: AAP विधायक नरेश बालियान को पुलिस ने किया गिरफ्तार

AAP विधायक नरेश बालियान को पुलिस ने हिरासत में लिया - फोटो : facebook/Naresh Balyan

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बाल्यान को जबरन उगाही के एक मामले में गिरफ्तार किया है। विदेश में बैठे गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू से बातचीत का एक ऑडियो क्लिप सामने आने के बाद यह गिरफ्तारी की गई। ऑडियो क्लिप में गैंगस्टर व विधायक के बीच व्यापारियों से जबरन वसूली के लेकर बातचीत हो रही है। अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सैन ने आप विधायक नरेश बाल्यान की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पढ़े पूरी खबर...

 

Uttarkashi : रामलीला मैदान में मस्जिद विवाद पर महापंचायत आज

उत्तरकाशी में पुलिस का फ्लैग मार्च - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

रामलीला मैदान में मस्जिद के खिलाफ देवभूमि विचार मंच की ओर से आज महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। इसमें शामिल होने के लिए हिंदूवादी नेता व हैदराबाद के विधायक टी राजा भी पहुंच रहे हैं। महापंचायत के मद्देनजर पुलिस ने शहर को 7 जोन व 15 सेक्टर में बांटते हुए यातायात डायवर्ट करने के साथ शहर में फ्लैग मार्च भी निकाला। पढ़े पूरी खबर...

'केजरीवाल को जलाकर मारने की साजिश': 'आरोपी के एक हाथ में स्प्रिट और दूसरे में माचिस

केजरीवाल पर हमला - फोटो : अमर उजाला

ग्रेटर कैलाश में पदयात्रा कर रहे आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर एक व्यक्ति ने तरल पदार्थ फेंक दिया। आरोपी की पहचान अशोक झा के रूप में हुई है। मौके पर मौजूद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी बस में मार्शल है। उसने केजरीवाल पर पानी फेंका है। जबकि दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज का दावा है कि केजरीवाल पर स्प्रिट फेंका गया। इसकी कुछ बूंदे उनके ऊपर गिरी हैं। पढ़े पूरी खबर...

Israel Hamas War: जंग के बीच हमास ने जारी किया इस्राइली-अमेरिकी बंधक का वीडियो

इस्राइल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई
7 अक्तूबर  2023 को हमास के हमले के साथ शुरू हआ युद्ध अभी तक खत्म नहीं हुआ है। इन ढेढ़ साल के समय में दुनिया ने दोनों देशों को बीच कई सारी चिजें देख ली। इसी सिलसिले में एक और बड़ी खबर सामने आ रही है जहां फलस्तीनी उग्रवादी समूह हमास ने शनिवार को एक इस्राइल-अमेरिकी बंधक का वीडियो जारी किया, जिसमें वह अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से उसकी रिहाई की अपील कर रहा था। बता दें कि बंधक का वीडियो सामने आते ही उसके परिवारों के फोरम ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और डोनाल्ड ट्रंप से अपील की कि वे बंधकों की रिहाई के लिए अपने प्रयासों को बढ़ाएं, क्योंकि बंधकों की जान खतरे में है। पढ़े पूरी खबर...

महंगे कर्ज से दिसंबर में राहत संभव, घट सकती है मासिक किस्त

जीडीपी - फोटो : एएनआई
जीडीपी वृद्धि दर में दूसरी तिमाही में भारी गिरावट से आरबीआई पर दरों को कम करने का दबाव बढ़ गया है। अर्थशास्त्रियों का मानना है कि महंगाई को काबू में करने के बजाय अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने पर जोर होना चाहिए। ऐसे में आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति दिसंबर में दरों में कटौती का फैसला कर सकती है। बैठक का फैसला 6 दिसबंर को  घोषित होगा। पढ़े पूरी खबर..

World AIDS Day : रखें दवा का ध्यान... ग्रसित मां से शिशु तक एड्स नहीं पसार पाएगा पांव

विश्व एड्स दिवस 2024 - फोटो : Freepik.com

डॉक्टरों की निगरानी में रहने वाली मां से उसके बच्चे तक एड्स अब पैर नहीं पसार पाएगा। पिछले पांच साल में दवा के साथ इलाज की तकनीक में आए सुधार से शरीर में ह्यूमन इम्यूनोडेफिशियेंसी वायरस (एचआईवी) का वायरल लोड घटा है।  पढ़े पूरी खबर..

Dua Lipa: दुआ लिपा के मुंबई कॉन्सर्ट में पहुंचे ये सितारे

राधिका मर्चेंट, बेटे के साथ रणवीर शौरी - फोटो : इंस्टाग्राम
ग्रैमी विजेता गायिका दुआ लिपा ने आज रात मुंबई में एमएमआरडीए ग्राउंड, बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में अपने रेडिकल ऑप्टिमिज्म टूर के एशिया चरण के हिस्से के रूप में प्रस्तुति दी। यह कॉन्सर्ट जोमैटो फीडिंग इंडिया कॉन्सर्ट 2024 का दूसरा संस्करण है। इसमें मनोरंजन जगत की कई प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं। पढ़े पूरी खबर..
विज्ञापन

Ishan Kishan: मुंबई इंडियंस के साथ बिताए सात वर्षों के सफर को याद कर भावुक हुए ईशान किशन

ईशान किशन - फोटो : PTI
स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन अब आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते नजर आएंगे। आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में फ्रेंचाइजी ने उन्हें 11.25 करोड़ रुपये में खरीदा। इससे पहले बल्लेबाज मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे। अब अपनी पुरानी टीम के साथ सात वर्षों का सफर खत्म होने के बाद उन्होंने भावुक वीडियो पोस्ट किया। इसमें उन्होंने मुंबई इंडियंस की जर्सी में बिताए हर लम्हे को याद किया। पढ़े पूरी खबर..

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें