कोच, साथी खिलाड़ी और प्रशंसकों को दिया धन्यवाद
इस वीडियो के साथ ईशान ने एक कैप्शन भी लिखा, जिसमें उन्होंने अपने कोच और साथी खिलाड़ियों को धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा- आप सभी के साथ बहुत सारी यादें और खुशियां जुड़ी हैं। मुंबई इंडियंस, मुंबई और पल्टन हमेशा मेरे दिल में रहेंगे। आप सभी के साथ मैं एक व्यक्ति और एक खिलाड़ी के रूप में विकसित हुआ हूं। हम उन यादों के साथ अलविदा कहते हैं जो जीवन भर मेरे साथ रहेंगी। प्रबंधन, कोच और जिन खिलाड़ियों के साथ मैंने खेला है उनका धन्यवाद। इसके अलावा आप सभी प्रशंसकों का हमेशा मेरे समर्थन में रहने के लिए शुक्रिया।
यहां देखें ईशान किशन का पोस्ट..
हैदराबाद का जताया आभार
इससे पहले मेगा नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद द्वारा खरीदे जाने के बाद ईशान ने फ्रेंचाइजी का धन्यवाद दिया था। एसआरएच की तरफ से पोस्ट किए गए वीडियो में उन्हें कहते सुना गया था, मैं इस अविश्वसनीय टीम (सनराइजर्स हैदराबाद) में शामिल होने और इस अद्भुत फ्रैंचाइजी का हिस्सा बनने के लिए बहुत उत्साहित हूं। आप सभी और ऑरेंज आर्मी के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं।
यहां देखें SRH द्वारा साझा किया गया वीडियो...