मौसम विभाग (आईएमडी) ने आज 20 राज्यों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इससे पहले आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तेलंगाना में पिछले दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने तबाही मचाई है। तेलंगाना में नौ लोगों की मौत हो गई। देश और हरियाणा के बहुआयामी विकास पर महामंथन अमर उजाला संवाद हरियाणा सोमवार से होने जा रहा है। कार्यक्रम में शिक्षा, खेल, धर्म, फिल्म व कारोबार जगत की नामचीन हस्तियां शामिल होंगी। निषाद कुमार ने ऊंची कूद टी47 स्पर्धा में रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात भारत को रजत पदक दिलाया। हालांकि, निषाद को स्वर्ण से चूकने का अफसोस भी रहा। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के गठन से पहले देश भर में भाजपा के सदस्यता अभियान का आगाज सोमवार से होगा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सदस्य बनाकर अभियान की शुरूआत करेंगे।
ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में जलमग्न इलाके, सुरक्षित जगहों पर भेजे गए हजारों लोग
- फोटो : अमर उजाला
मौसम समाचार: आज 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग (आईएमडी) ने आज 20 राज्यों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इससे पहले आंध्र प्रदेश, ओडिशा और तेलंगाना में पिछले दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने तबाही मचाई है। तेलंगाना में नौ लोगों की मौत हो गई।
पढ़ें पूरी खबर...
Amar Ujala Samvad
- फोटो : अमर उजाला
विकास पर मंथन : अमर उजाला संवाद हरियाणा आज... गुरुग्राम में सुबह नौ बजे होगा आगाज
देश और हरियाणा के बहुआयामी विकास पर महामंथन अमर उजाला संवाद हरियाणा सोमवार से होने जा रहा है। कार्यक्रम में शिक्षा, खेल, धर्म, फिल्म व कारोबार जगत की नामचीन हस्तियां शामिल होंगी। पढ़ें पूरी खबर...
पैरालंपिक के ऊंची कूद में निषाद को रजत अमेरिका के टाउनसेंड रोडेरिक को स्वर्ण पदक
- फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब- Paralympic Games
Paralympics: निषाद ने भारत को दिलाया रजत पदक, स्वर्ण से चूकने का अफसोस
Paralympics: निषाद कुमार ने ऊंची कूद टी47 स्पर्धा में रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात भारत को रजत पदक दिलाया। हालांकि, निषाद को स्वर्ण से चूकने का अफसोस भी रहा। पढ़ें पूरी खबर...
BJP Membership Campaign : भाजपा का सदस्यता अभियान आज से
राष्ट्रीय कार्यकारिणी के गठन से पहले देश भर में भाजपा के सदस्यता अभियान का आगाज सोमवार से होगा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सदस्य बनाकर अभियान की शुरूआत करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
एक मंच पर भूपेंद्र हुड्डा, कुमारी सैलजा और रणदीप सुरजेवाला।
- फोटो : अमर उजाला
Haryana Assembly Elections 2024 : कांग्रेस की चुनाव समिति की बैठक आज
हरियाणा विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने सभी 90 सीटों पर पैनल तैयार कर लिए हैं और इनमें तय किए गए नामों पर दो बार समीक्षा भी कर ली है। अब ये पैनल सोमवार को होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में रखे जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर...
चीन और भारत
- फोटो : सोशल मीडिया
Business: चीन से छाते, खिलौने जैसे आयात से छोटे कारोबारियों को घाटा
चीन से छाते, खिलौने, कुछ कपड़े और संगीत वाद्ययंत्र जैसे सामानों के बढ़ते आयात से देश के छोटे और मझोले कारोबारियों को भारी नुकसान हो रहा है। इनमें से कई उत्पाद घरेलू बाजारों में भी बनते हैं। पढ़ें पूरी खबर...
आदर जैन, आलेखा आडवाणी
- फोटो : इंस्टाग्राम- आदर जैन
Aadar Jain: आदर जैन ने की अलेखा आडवाणी से सगाई
आदर जैन ने अपनी गर्लफ्रेंड अलेखा आडवाणी से सगाई कर ली है। अभिनेता ने समंदर के किनारे अपनी प्रेमिका को अंगूठी पहनाकर अपने प्यार का इजहार किया। पढ़ें पूरी खबर...
देवरिया खास स्थित विद्या मंदिर से आरएसएस की ओर से निकले पथ संचलन का सीसी रोड पर लोगों ने किया
RSS: आगे की रणनीति पर संघ पदाधिकारियों ने किया मंथन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने अखिल भारतीय समन्वय बैठक के दूसरे दिन संगठन के समक्ष आने वाली चुनौतियों और आगे की रणनीतियों पर मंथन किया। साथ ही पहले दिन बैठक में पंजाब के हालात और देश में नक्सली हिंसा में आई कमी पर विशेष चर्चा हुई। पढ़ें पूरी खबर...
वज्रपात
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
अध्ययन: जलवायु परिवर्तन से बढ़ रहीं वज्रपात से होने वाली मौतें
शोधकर्ताओं का कहना है कि जलवायु में बदलाव के कारण चरम घटनाओं में पूरे भारत में वृद्धि देखी जा रही है। आकाशीय बिजली गिरने की वजहों में से एक वायु प्रदूषण भी है। पढ़ें पूरी खबर...
पृथ्वी के केंद्र में पहली बार दिखी छल्लेदार आकृति
- फोटो : एएनआई / अमर उजाला
शोध: पृथ्वी के केंद्र में पहली बार छल्लेदार आकृति!
भूकंपीय तरंगों के विश्लेषण से ऑस्ट्रेलिया के वैज्ञानिकों को चौंकाने वाले परिणाम मिले हैं। शोध में पता चला है कि पृथ्वी के बाहरी कोर पर छल्लेदार आकृति स्थित है। पढ़ें पूरी खबर...