भारत में विमानों की भारी कमी: 1000 और विमान खरीदने की तैयारी क्यों, क्या बढ़ेंगी विदेशों के लिए उड़ानें?
विमान
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
भारत में हवाई यात्रा करने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, लेकिन यात्रियों की बढ़ती मांग के मुकाबले विमानों की उपलब्धता कम पड़ रही है। देश में हवाई सेवाओं का विस्तार करने के लिए अब 1,000 और विमान खरीदने की तैयारी है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को मिस्र की राजधानी काहिरा में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत को अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए दो हजार से अधिक विमानों की आवश्यकता है।
खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
ट्रंप की मैक्सिको को खुली चेतावनी: प्रवासियों को नहीं रोका तो दोगुना करेंगे टैरिफ; माफी देने से भी किया इनकार
ट्रंप ने मैक्सिको को टैरिफ की धमकी क्यों दी?
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अमेरिका में अवैध प्रवासियों की एंट्री रोकने को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने मैक्सिको को चेतावनी दी है कि अगर उसने अमेरिका की ओर बढ़ रहे प्रवासियों के काफिलों को नहीं रोका तो उस पर भारी टैरिफ लगाया जाएगा। ट्रंप ने साफ कर दिया है कि अमेरिका में अवैध तरीके से आने वाले लोगों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय आव्रजन सुधार के तहत किसी को माफी देने की संभावना भी खारिज कर दी है।
खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
चारधाम यात्रा संपन्न: तीर्थयात्रियों की संख्या ने बनाया रिकॉर्ड, पहली बार 65.55 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे
चारधाम यात्रा
- फोटो : Adobe Stock
चारधाम यात्रा में तीर्थयात्रियों की संख्या ने नया रिकॉर्ड बनाया गया। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार 65.55 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने दर्शन किए। 2023 में 56 लाख और 2025 में पूरे यात्रा काल में 51 लाख श्रद्धालुओं की संख्या दर्ज की गई थी।
खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
अगले हफ्ते भारत आ सकते हैं नेपाल के पीएम: PM मोदी से होगी मुलाकात, हवाई मार्ग-2 अरब डॉलर की मदद पर चर्चा संभव
नेपाल के पीएम बालेन शाह
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह अगले सप्ताह भारत के दो दिवसीय दौरे पर आ सकते हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उनका 22 और 23 नवंबर को नई दिल्ली आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। वह 22 नवंबर को अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत पहुंचेंगे और अगले दिन काठमांडू लौट सकते हैं। हालांकि, नेपाल के विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी के अनुसार, इस यात्रा को मंत्रिमंडल की औपचारिक मंजूरी मिलना अभी बाकी है।
खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
ग्रैमी 2027: टेलर स्विफ्ट ने रचा कैसा इतिहास? ब्रिटिश सिंगर रे को मिले सबसे ज्यादा 11 नामांकन, देखें लिस्ट
ग्रैमी अवॉर्ड
- फोटो : सोशल मीडिया
2027 ग्रैमी नॉमिनेशन सामने आ गए हैं। ब्रिटिश सिंगर रे 11 नॉमिनेशन के साथ सबसे आगे हैं, जबकि स्पेनिश सिंगर रोसालिय 9 नॉमिनेशन के साथ दूसरे नंबर पर हैं। टेलर स्विफ्ट, ओलिविया रोड्रिगो, ब्रूनो मार्स और फीबी ब्रिजर्स जैसी कई बड़ी हस्तियों ने भी म्यूजिक अवार्ड्स के इस 69वें संस्करण की लिस्ट में जगह बनाई है। ब्रिटिश गायक रेचल अगाथा कीन, जिन्हें पेशेवर रूप से रे (Raye) के नाम से जाना जाता है।
खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
अमेरिका या कनाडा में भिड़ेंगे भारत-वेस्टइंडीज!: 2027 की टी20 सीरीज को लेकर आया बड़ा अपडेट, क्या है पूरा प्लान?
श्रेयस अय्यर
- फोटो : ANI
भारतीय क्रिकेट टीम अगले साल वेस्टइंडीज दौरे पर टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले अमेरिका या कनाडा में खेल सकती है। वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड उत्तर अमेरिका में क्रिकेट की लोकप्रियता बढ़ाने की रणनीति के तहत भारत के खिलाफ होने वाले पांच टी20 मैचों में से दो मुकाबलों का आयोजन इस क्षेत्र में कराने पर विचार कर रहा है। संभावित वेन्यू में अमेरिका का वॉशिंगटन डीसी और कनाडा का टोरंटो सबसे आगे बताए जा रहे हैं। ईएसपीएनक्रिकइन्फो ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि वेस्टइंडीज और भारत के बीच जुलाई 2027 में ऑल-फॉर्मेट सीरीज खेली जा सकती है। इसमें दो टेस्ट, तीन वनडे और पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले शामिल होने की संभावना है। हालांकि, दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड की ओर से अभी दौरे के कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई
है। खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
सोनिया गांधी की यादें: इंडिया गेट पर आइसक्रीम और रोजाना प्रेम पत्र, किताब में बताया कैसे शुरू हुई प्रेम कहानी?
सोनिया गांधी की नई किताब लॉन्च।
- फोटो : पीटीआई।
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने अपने जीवन के उस दौर की यादें साझा की हैं, जब राजनीति और सत्ता उनके जीवन का हिस्सा नहीं थीं। उस समय उनकी दुनिया राजीव गांधी के साथ प्रेम, मुलाकातों और छोटी-छोटी खुशियों तक सीमित थी। इंडिया गेट पर आइसक्रीम खाना, कैंब्रिज में साथ बिताए बेफिक्र दिन और दूर रहते हुए रोजाना एक-दूसरे को प्रेम पत्र लिखना। सोनिया ने अपनी नई किताब के विमोचन के दौरान राजीव गांधी के साथ अपने रिश्ते के कई ऐसे निजी किस्से सुनाए, जिन्हें सुनकर कार्यक्रम में मौजूद लोग भी पुरानी यादों में खो गए।
खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
टीएमसी विवाद: ऋतब्रत गुट का एक्स अकाउंट सस्पेंड, ममता बनर्जी के खेमे पर लगाया रिपोर्ट कर बंद कराने का आरोप
ममता बनर्जी के गुट ने आरोपों पर क्या जवाब दिया?
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के भीतर चल रही खींचतान अब सोशल मीडिया तक पहुंच गई है। पार्टी के बागी नेता ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट का एक्स अकाउंट सोमवार को सस्पेंड कर दिया गया। इस कार्रवाई के बाद दोनों गुटों के बीच नया विवाद शुरू हो गया है। ऋतब्रत गुट ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खेमे पर सामूहिक रूप से अकाउंट रिपोर्ट कराकर बंद कराने का आरोप लगाया है। हालांकि, ममता बनर्जी के गुट ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया है।
खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
प्रदूषण बना रहा बांझ!: टूट सकता है मां बनने का सपना, हवा में घुले जहरीले कण अंडाशय की गुणवत्ता पर डाल रहा असर
सांसों में घुलता प्रदूषण अंडाशय को भी पहुंचा सकता है नुकसान
- फोटो : अमर उजाला
प्रदूषण का बढ़ता स्तर अब महिलाओं की प्रजनन क्षमता के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। हवा में मौजूद बेहद बारीक जहरीले कण महिलाओं के अंडाशय की कार्यक्षमता, अंडों की गुणवत्ता और गर्भधारण की संभावनाओं को प्रभावित कर सकते हैं। ऐसे में कृत्रिम गर्भाधान के जरिए मां बनने की कोशिश कर रही महिलाओं के लिए भी प्रदूषण चुनौती बन सकता है।
खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
'खूबसूरत चीनी महिलाओं को जासूस बता देते हैं': जेनसन और एलिस के कथित संबंधों पर बोले ट्रंप; क्या-क्या कहा?
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एनवीडिया के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जेनसन हुआंग और चीन की संदिग्ध जासूस एलिस हुआंग के कथित संबंध पर बयान दिया है। ट्रंप ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि एलिस हुआंग चीनी जासूस हैं या नहीं। इस मामले में जांच के बाद ही कुछ तय होगा।
खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...
छावनी बोर्डों में बुजुर्गों के लिए क्या होगा खास?: देशभर में खुलेंगे देखभाल केंद्र; सुविधाएं भी बढ़ेंगी
राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार सोमवार को एक समझौते पर हस्ताक्षर के कार्यक्रम में शामिल हुए। यह समझौता रक्षा संपदा महानिदेशालय (डीजीडीई) और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के बीच हुआ।
खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें...