फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: देशभर में बारिश का कहर, आज UP विधानसभा का विशेष सत्र; रूडी ने जीता कॉन्स्टीट्यूशन क्लब चुनाव

Wed, 13 Aug 2025 05:47 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे मैदानी प्रदेशों में बारिश का कहर जारी है। उत्तराखंड के धराली में तबाही के बाद अब भी मलबे में जिंदगी की तलाश चल रही है। बिहार में सैलाब ने 10 जिलों को घेर लिया है और 17 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। कई लोगों को घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा है। उत्तर प्रदेश में भी प्रयागराज, वाराणसी और बलिया समेत कई जिलों में बाढ़ ने विकराल रूप ले लिया है। 44 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट भी जारी है। इसके अलावा, यूपी विधानमंडल के दोनों सदनों में बुधवार दोपहर 11 बजे से 14 अगस्त दोपहर 11 बजे तक विशेष चर्चा होगी। इसे यूपी 2047 विजन डॉक्यूमेंट का नाम दिया गया है। बुधवार से चौबीस घंटे चलने वाले सदन में मंत्रियों की मौजूदगी अनिवार्य करने के लिए शिफ्टवार ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा, कॉन्स्टिट्यूशन क्लब के सचिव पद के लिए हुए हाई प्रोफाइल और भाजपा बनाम भाजपा की जंग में एक बार फिर बाजी राजीव प्रताप रूडी के हाथ लगी। रूडी ने अपनी ही पार्टी के पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को हराकर इस पद पर ढाई दशक का अपना कब्जा बरकरार रखा। इस चुनाव ने कई कीर्तिमान बनाए। पहली बार चुनाव में डाक मत का ही प्रयोग नहीं हुआ, बल्कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिाकर्जुन खरगे, कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत कई बड़ी सियासी हस्तियों ने मताधिकार का प्रयोग किया। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

बारिश का कहर, नदियां उफान पर; रिहायशी इलाकों में जलभराव - फोटो : पीटीआई

देशभर में नदियां उफान पर, बिहार में बाढ़ से 17 लाख लोग प्रभावित
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे मैदानी प्रदेशों में बारिश का कहर जारी है। उत्तराखंड के धराली में तबाही के बाद अब भी मलबे में जिंदगी की तलाश चल रही है। बिहार में सैलाब ने 10 जिलों को घेर लिया है और 17 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। कई लोगों को घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा है। उत्तर प्रदेश में भी प्रयागराज, वाराणसी और बलिया समेत कई जिलों में बाढ़ ने विकराल रूप ले लिया है। 44 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट भी जारी है। पढ़ें पूरी खबर...

यूपी विधानसभा। - फोटो : अमर उजाला।

UP Assembly: आज दोपहर 11 बजे से शुरू होगा विशेष सत्र, लगातार 24 घंटे चलेगी चर्चा
यूपी विधानमंडल के दोनों सदनों में बुधवार दोपहर 11 बजे से 14 अगस्त दोपहर 11 बजे तक विशेष चर्चा होगी। इसे यूपी 2047 विजन डॉक्यूमेंट का नाम दिया गया है। बुधवार से चौबीस घंटे चलने वाले सदन में मंत्रियों की मौजूदगी अनिवार्य करने के लिए शिफ्टवार ड्यूटी लगाई गई है। बुधवार शाम 6 बजे से बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे तक सदन में रहने के लिए 28 मंत्रियों का रोस्टर जारी किया गया है। सबसे ज्यादा 8 मंत्री तड़के तीन बजे से सुबह छह बजे के बीच रहेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
 

राजीव प्रताप रूडी - फोटो : एएनआई

राजीव प्रताप रूडी ने जीता कॉन्स्टीट्यूशन क्लब चुनाव 
कॉन्स्टिट्यूशन क्लब के सचिव पद के लिए हुए हाई प्रोफाइल और भाजपा बनाम भाजपा की जंग में एक बार फिर बाजी राजीव प्रताप रूडी के हाथ लगी। रूडी ने अपनी ही पार्टी के पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान को हराकर इस पद पर ढाई दशक का अपना कब्जा बरकरार रखा। इस चुनाव ने कई कीर्तिमान बनाए। पहली बार चुनाव में डाक मत का ही प्रयोग नहीं हुआ, बल्कि भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिाकर्जुन खरगे, कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी समेत कई बड़ी सियासी हस्तियों ने मताधिकार का प्रयोग किया। पढ़ें पूरी खबर...
 

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

US Finance Dept: ट्रेजरी विभाग बोला- राष्ट्रीय ऋण रिकॉर्ड 37 ट्रिलियन डॉलर हुआ
अमेरिकी सरकार का सकल राष्ट्रीय ऋण अब 37 ट्रिलियन डॉलर को पार कर गया है, जो अब तक सबसे ज्यादा है। अमेरिकी ट्रेजरी विभाग की नई रिपोर्ट के मुताबिक, यह रिकॉर्ड इस हफ्ते बना है। यह दर्शाता है कि अमेरिकी सरकार पर कर्ज लगातार बढ़ रहा है और इसका बोझ करदाताओं पर भी पड़ेगा। वहीं, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ से रिकॉर्ड आय प्राप्त करने के बावजूद, इस वित्तीय वर्ष में जुलाई में अमेरिकी बजट घाटा पिछले वर्ष की तुलना में 20 फीसदी बढ़ गया है। पढ़ें पूरी खबर...

मूसलाधार बारिश के बाद मेक्सिको हवाई अड्डे पर जलभराव - फोटो : X@esprimeralinea

Mexico Rain: मेक्सिको में टूटा 73 साल का रिकॉर्ड, मूसलाधार बारिश के बीच एयरपोर्ट बंद
मेक्सिको सिटी में मूसलाधार बारिश से 73 साल का रिकॉर्ड टूट गया है। मूसलाधार बारिश के कारण मुख्य हवाई अड्डे पर लगातार दूसरे दिन भी कई घंटों तक उड़ानें बंद रहीं, जिससे लैटिन अमेरिका के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। वहीं, बारिश से जन-जीवन भी बुरी तरह प्रभावित रहा। पढ़ें पूरी खबर...

पीएम मोदी ने कर्तव्य भवन का उद्घाटन किया (फाइल) - फोटो : पीटीआई

Home Ministry: अब नए सरकारी भवनों में प्रवेश की नई व्यवस्था, स्मार्ट कार्ड-पास के लिए आधार जरूरी
केंद्र सरकार के नए विभागों में प्रवेश के लिए सरकार नई व्यवस्था बना रही है। नए सरकारी भवनों के लिए स्मार्ट कार्ड के अलावा पास जारी किए जाएंगे। इसके लिए व्यक्ति की पहचान आधार नंबर से प्रमाणित की जाएगी। गृह मंत्रालय ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के अनुसार, आधार प्रमाणीकरण स्वैच्छिक आधार पर किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

शीर्ष नेतृत्व की ओर से जारी सूची में संतोष बेनीवाल एकमात्र महिला हैं। उन्हें सिरसा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। - फोटो : अमर उजाला

Haryana : 11 साल बाद कांग्रेस के 32 जिलाध्यक्ष घोषित
आखिरकार कांग्रेस ने 11 साल बाद मंगलवार देर रात हरियाणा में 32 जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है। शीर्ष नेतृत्व ने हर बार की तरह किसी भी गुट को नजरअंदाज नहीं किया है। हालांकि विधानसभा चुनाव की तरह दबदबा पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का ही रहा है। 32 में से 22 जिला अध्यक्ष हुड्डा गुट के बताए जा रहे हैं, जबकि सात सांसद कुमारी सैलजा, एक रणदीप सुरजेवाला और दो कैप्टन अजय यादव के समर्थक हैं। हरियाणा कांग्रेस संगठन में कुल 33 जिलाध्यक्ष हैं। इनमें से पानीपत शहरी जिलाध्यक्ष की अभी नियुक्ति नहीं की गई है। पढ़ें पूरी खबर...

S-400 Missile Defence System - फोटो : ANI

ऑपरेशन सिंदूर के बाद नई रणनीति: अब भारतीय वायुसेना की प्राथमिकता लंबी दूरी वाली मिसाइलें
भारतीय वायु सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के अनुभव से सीखा है कि लंबी दूरी की मिसाइलें कितनी महत्वपूर्ण होती हैं। इस ऑपरेशन में भारतीय वायु सेना ने ब्रह्मोस, स्कैल्प, रैम्पेज और क्रिस्टल मेज जैसे मिसाइलों का इस्तेमाल किया, जिनकी मारक क्षमता 200 किलोमीटर से अधिक है। इन मिसाइलों की मदद से दुश्मन के ठिकानों और सैन्य साधनों को 250 से 450 किलोमीटर की दूरी से ही निशाना बनाया गया, जिससे चीनी एचक्यू-9 वायु रक्षा प्रणाली की चुनौती को भी मात दी गई। पढ़ें पूरी खबर...

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की (फाइल) - फोटो : X @ZelenskyyUa

Russia-Ukraine War: जेलेंस्की बोले- पुतिन यूक्रेनी भूभाग को सीजफायर का अंग बनाना चाहते हैं
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने रूस की नीयत पर संदेह जताया है। उन्होंने कहा, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन चाहते हैं कि यूक्रेन डोनेट्स्क क्षेत्र के बचे हुए 30% हिस्से से भी पीछे हट जाए। बकौल जेलेंस्की ये इलाका अभी यूक्रेन के नियंत्रण में है। जेलेंस्की ने कहा, पुतिन ऐसा इसलिए चाहते हैं ताकि युद्धविराम समझौता हो सके। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा, अमेरिकी अधिकारियों ने शुक्रवार को पुतिन–ट्रंप शिखर सम्मेलन से पहले उन्हें यह जानकारी दी। बता दें कि अमेरिका और रूस के राष्ट्रपति अलास्का में मिलने वाले हैं। पढ़ें पूरी खबर...

बस और ट्रक में भीषण टक्कर - फोटो : अमर उजाला

Accident in UP : वाराणसी में बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर, दुर्घटना में चार की मौत
बनारस से शाहगंज जा रही एक यात्री बस और जौनपुर की ओर आ रहे एक ट्रक के बीच मंगलवार की रात्रि भीषण टक्कर हो गई। हादसे में अब तक चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जिनमें एक दो वर्षीय बच्चा, दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। हादसा शाहगंज मार्ग पर हुआ। पढ़ें पूरी खबर...

पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ - फोटो : एएनआई / रॉयटर्स

पीएम शहबाज बोले- दुश्मन से कहना चाहता हूं, नहीं छीन सकता एक बूंद भी पानी
भारत के सख्त एक्शन के बाद पाकिस्तान अब बूंद-बूंद पानी के लिए छटपटा रहा है। सिंधु जल संधि को निलंबित किए जाने के बाद से वह बेचैन है। इसी कड़ी में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने मंगलवार को कहा भारत पाकिस्तान का 'एक बूंद' भी पानी नहीं छीन सकता। यह बयान भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बीच आया है। पढ़ें पूरी खबर...

मुकेश अंबानी, गौतम अदाणी, कुमार मंगलम बिड़ला - फोटो : amarujala.com

Hurun: अंबानी परिवार की संपत्ति अदाणी से दोगुनी होकर ₹28 लाख करोड़ हुई
अरबपति मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाले अंबानी परिवार के पास 28 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति है। यह अदाणी परिवार की 14.01 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति से दोगुनी से भी अधिक है। हुरुन की ओर से बार्कलेज के सहयोग से तैयार की गई एक रिपोर्ट में यह खुलासा किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

डायरेक्टर लॉरेंस डिसूजा - फोटो : अमर उजाला

Lawrence D'Souza: जब ‘साजन’ फिल्म के डायरेक्टर पर अंडरवर्ल्ड ने की फायरिंग
लॉरेंस डिसूजा ने फिल्मी लाइन में आने से पहले गैराज में मैकेनिक का काम किया। आगे चलकर लॉरेंस ने अपनी मेहनत, लगन से सिनेमैटोग्राफर, अस्सिटेंट कैमरामैन से होते हुए डायरेक्टर की कुर्सी पर बैठने का सफर तय किया। 1990 में पहली फिल्म ‘न्याय अन्याय’ बनाने के बाद भी किसी करिश्मे की तरह उनके पास फिल्म ‘साजन’ आई। इस फिल्म में एक्शन हीरो की इमेज रखने वाले संजय दत्त को एक लंगड़े का रोल लॉरेंस डिसूजा ने ऑफर किया। इस बात के लिए उन्हें इंडस्ट्री से ही कई लोगों ने टोका लेकिन लॉरेंस ने चुपचाप अपना काम किया। इस फिल्म से जुड़े किस्से लॉरेंस डिसूजा ने अमर उजाला डिजिटल से की गई बातचीत में साझा किए। साथ ही अंडरवर्ल्ड से जुड़ा पुराना किस्सा भी साझा किया। पढ़ें पूरी खबर...

सांबा में तलाशी अभियान चलते सेना के जवान। file

Jammu: अंतरराष्ट्रीय सीमा के दो किमी दायरे में रात को आवाजाही पर दो महीने प्रतिबंध
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर जम्मू-कश्मीर के सभी जिलों में सुरक्षा बेहद कड़ी की गई है। पाकिस्तान के मंसूबों को देखते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में उच्च सतर्कता के निर्देश दिए गए हैं। सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के दो किलोमीटर दायरे में रात में आम लोगों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह आदेश दो माह लागू रहेगा। जम्मू शहर के सभी क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा की गई है। कई मार्गों पर यातायात बदला गया है। शहर में पार्किंग के लिए 28 स्थान तय किए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

सुरेश रैना - फोटो : ANI
Suresh Raina: मुश्किल में पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना! ईडी ने भेजा समन
पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना को प्रवर्तन निदेशालय ने ऑनलाइन सट्टा लगाने वाले एप से जुड़े मामले में बुधवार को पूछताछ के लिए बुलाया है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया कि रैना कल (13 अगस्त) ईडी के समक्ष कथित अवैध सट्टेबाजी एप से जुड़े धन शोधन मामले में पूछताछ के लिए पेश हो सकते हैं। संघीय जांच एजेंसी धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत उनके बयान दर्ज कर सकती है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें