फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरुणाचल प्रदेशः राज्यव्यापी HIV/एड्स जनजागरूकता अभियान का शुभारंभ, युवाओं से ‘पीयर अवेयरनेस’ में सहयोग की अपील

Tue, 12 Aug 2025 11:05 PM IST
शुभम कुमार अमर उजाला ब्यूरो

सार

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वास्थ्य मंत्री बियुराम वाहगे और विधायक तापी दरांग ने पासीघाट से राज्यव्यापी IEC अभियान की शुरुआत की। डोंट इग्नोर, रिमेम्बर वन्स मोर” थीम पर निकली रैली में 2000 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। मंत्री ने युवाओं से नशा छोड़ समाज में बदलाव लाने की अपील की और एचआईवी/एड्स जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।

विज्ञापन
एचआईवी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बियुराम वाहगे ने पासीघाट विधायक तापी दरांग के साथ राज्यव्यापी गहन आईईसी (सूचना, शिक्षा एवं संचार) अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर 'डोंट इग्नोर, रिमेम्बर वन्स मोर' थीम पर आधारित रैली में 2000 से अधिक छात्र शामिल हुए, जो आईजीजे राजकीय माध्यमिक विद्यालय में संपन्न हुई। आईजीजे एचएसएस सभागार में आयोजित जागरूकता सत्र में मुख्य अतिथि वाहगे ने युवाओं से नशे से दूर रहने और समाज में बदलाव के लिए जागरूकता फैलाने की अपील की।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हर छात्र अपने साथियों में एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने में अहम भूमिका निभा सकता है। मंत्री ने इसे स्वतंत्रता सेनानी मटमुर जमोह की भूमि से शुरू होने वाला मिशन बताया। अतिथि विशेष विधायक तापी दरांग ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदर्शित नशा मुक्ति पर ऑडियो-वीडियो प्रस्तुति की सराहना की और कहा कि नशा एवं मादक पदार्थों का दुरुपयोग एचआईवी/एड्स का प्रमुख कारण है। उन्होंने जिले में नशा रोकथाम के सख्त कदम जारी रखने की बात कही और स्वास्थ्य मंत्री को जिले के स्वास्थ्य ढांचे को प्राथमिकता देने के लिए धन्यवाद दिया।

ये भी पढ़ें:- अरुणाचल प्रदेश: वादियों में गूंजा देशभक्ति का स्वर, हर घर तिरंगा रैली में सेना-जनता ने गर्व से लहराया तिरंगा
विज्ञापन


बढ़े हैं एचआईवी के मामले, जो चिंताजनक
कार्यक्रम में एडीसी मुख्यालय ततलिंग पर्टिन ने जिला प्रशासन और पुलिस के एंटी-ड्रग स्क्वाड की पहलें साझा कीं। एपीएसएसीएस के परियोजना निदेशक डॉ. मारबोम बसार ने बताया कि 2022 से एचआईवी/एड्स के मामलों में वृद्धि हुई है, जिसमें 70% युवा प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि 61% संक्रमण असुरक्षित सुई उपयोग से और 35% असुरक्षित यौन संबंध से फैल रहा है।

कार्यक्रम में डीसी इंचार्ज ततलिंग पर्टिन, एसपी पंकज लांबा, मुख्य पार्षद ओकियाम मोयोंग बोरेन, स्वास्थ्य अधिकारी, विद्यालय प्राचार्य, एनजीओ प्रतिनिधि सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे। आयोजन एपी स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी (एपीएसएसीएस) और स्वास्थ्य सेवा निदेशालय द्वारा राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको) के तहत किया गया।

इसके बाद मंत्री और अधिकारियों ने पासीघाट के ड्रग्स डी-एडिक्शन सेंटर का निरीक्षण किया और मरीजों से संवाद किया। उन्होंने पुनर्वास केंद्रों के अनिवार्य पंजीकरण को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मंत्री ने बाकिन पर्टिन जनरल हॉस्पिटल का भी दौरा किया और स्वास्थ्यकर्मियों के कल्याण संबंधी मुद्दों पर बैठक की।

विज्ञापन

मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदूहोमा - फोटो : अमर उजाला
मिजोरम के मुख्यमंत्री ने गहन आईईसी और एचआईवी टेस्ट ड्राइव अभियान की शुरुआत की
मिजोरम के मुख्यमंत्री लालदूहोमा ने मंगलवार को सूचना एवं जनसंपर्क सभागार में गहन आईईसी (सूचना, शिक्षा और संचार) अभियान और एचआईवी टेस्ट ड्राइव अभियान 2025 का औपचारिक शुभारंभ किया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री पी लालरिनपुई मुख्य अतिथि के रूप में तथा मंत्री बी लालछानजॉवा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

लोग सावधानी नहीं बरत रहेः सीएम
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि एक बार एचआईवी संक्रमण हो जाने पर इसका कोई इलाज नहीं है, इसलिए बचाव ही सबसे बड़ा उपाय है। इसके लिए जरूरी है कि हर व्यक्ति अच्छी तरह से जागरूक हो और यह जागरूकता दूर-दराज के गांवों और सीमावर्ती क्षेत्रों तक पहुंचे। मिजोरम में एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता का स्तर भले ही ऊंचा है, लेकिन संक्रमण की दर अब भी अधिक है, जो दर्शाता है कि लोग पूरी तरह से सावधानी नहीं बरत रहे हैं।

वर्ष 2024–25 के आंकड़ों के अनुसार, 68.13% नए एचआईवी मामले यौन संबंधों से और 29.25% मामले नशीले पदार्थों के इंजेक्शन के दौरान सुई साझा करने से आए हैं। मिजोरम में कुल 97.38% संक्रमण का कारण असुरक्षित यौन संबंध और नशीले पदार्थों का इंजेक्शन है। आईसीटीसी परामर्शदाताओं के अनुसार, अधिकांश संक्रमित लोग संचरण के तरीके और बचाव के उपाय जानते हैं, लेकिन जोखिम भरे व्यवहार बदलने के लिए तैयार नहीं हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों से मानसिकता बदलने, नशे और असुरक्षित यौन संबंधों से बचने तथा संक्रमित लोगों से जिम्मेदारी के साथ दूसरों को संक्रमण से बचाने की अपील की।

ये भी पढ़ें:- Arunachal Pradesh: राज्यपाल ने किया तिरंगा महोत्सव का किया शुभारंभ, मुख्यमंत्री ने लोगों को तिरंगा भेंट किए

वाईएमए से सीएम ने की अपील
उन्होंने ग्राम नेताओं से स्वास्थ्य कर्मियों को सहयोग देने और यंग मिजो एसोसिएशन (वाईएमए) से गांवों और कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूकता फैलाने का आग्रह किया, विशेष रूप से असुरक्षित यौन संबंध और नशीली दवाओं के इंजेक्शन जैसे दो मुख्य कारणों से बचने पर, जो ईसाई मूल्यों के विपरीत हैं।

राज्य में एचआईवी/एड्स अब भी गंभीर चिंता का विषयः स्वस्थ्य मंत्री
स्वास्थ्य मंत्री पी लालरिनपुई ने कहा कि एचआईवी/एड्स मिजोरम के लिए अब भी गंभीर चिंता का विषय है। मुख्य कारण ज्ञात होने के बावजूद कुछ लोग जोखिम भरे व्यवहार में लिप्त रहते हैं। उन्होंने सभी से अपने एचआईवी स्टेटस की जांच कराने और बचाव उपायों को अपनाने का आग्रह किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के आयुक्त-सचिव एच लालेंगमाविया ने की और प्रार्थना रेवसी लालहंगलियाना ने कराई। परियोजना निदेशक, एमएसएसीएस डॉ. जेन रिनसांगी राल्टे ने राज्य में एचआईवी/एड्स की स्थिति पर जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें