फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Oath Ceremony: मोदी सरकार 3.0 के शपथ ग्रहण की तैयारी पूरी; इन देशों के नेता शपथ ग्रहण के बनेंगे साक्षी

Sun, 09 Jun 2024 12:28 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह के लिए विदेशी नेताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।
विज्ञापन
शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे ये नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोदी सरकार 3.0 शपथ लेने को तैयार है। नरेंद्र मोदी आज तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस बार शपथ ग्रहण कई मायनों में खास होगा क्योंकि इसमें न सिर्फ पड़ोसी देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल होंगे, बल्कि समाज के हर वर्ग के महत्वपूर्ण लोगों को न्योता दिया गया है। राष्ट्रपति भवन का प्रांगण तीसरी बार प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण का साक्षी होगा। इसके साथ ही मोदी पंडित नेहरू के लगातार तीन बार पीएम पद की शपथ लेने के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। दुनिया भर से आए अतिथियों के स्वागत के लिए रेड कारपेट बिछाया गया है। इस समारोह के लिए विदेशी नेताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। 

विज्ञापन


आइए जानते हैं अबतक किन-किन देशों के प्रमुख नई दिल्ली पहुंच चुके हैं। 

 

भारत के पड़ोसी और हिंद महासागर क्षेत्र के उन सात देशों के नेताओं में मुइज्जू और जगन्नाथ शामिल हैं, जो आज शाम राष्ट्रपति भवन में मोदी और उनके मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा ले रहे हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि मालदीव के राष्ट्रपति का प्रधानमंत्री और मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए नई दिल्ली पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि भारत और मालदीव समुद्री साझेदार और करीबी पड़ोसी हैं।

ये भी पहुंचेंगे आज
नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड भी आज भारत पहुंचेंगे।


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें