फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikkim: पूर्व विधायकों को मिलेगी 50 हजार रुपये की मासिक पेंशन, सिक्किम सीएम प्रेम सिंह तमांग का एलान

Tue, 27 Aug 2024 02:14 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गंगटोक

सार

सीएम ने यह भी घोषणा की कि सिक्किम सरकार सिक्किम के पूर्व विधायक संघ को 20 लाख रुपये की वार्षिक अनुदान सहायता प्रदान करेगी। यह निधि पूर्व विधायकों की आपातकालीन और चिकित्सा आवश्यकताओं को पूरा करने तथा उनकी सहायता प्रणाली को बढ़ाने के लिए है।
विज्ञापन
प्रेम सिंह तमांग - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिक्किम के मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायकों के लिए मासिक पेंशन 50 हजार रुपये करने का एलान किया है। अभी पूर्व विधायकों 22 हजार रुपये की मासिक पेंशन मिलती है, जिसे राज्य सरकार ने दोगुने से भी ज्यादा कर दिया है। सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग रविवार को राजधानी गंगटोक में पूर्व विधायक संघ (एफएलएफएस) के 22वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए। इसी कार्यक्रम में सीएम ने पूर्व विधायकों की पेंशन बढ़ाने का एलान किया। 
विज्ञापन


सीएम ने पूर्व विधायक संघ के कार्यक्रम में किया एलान
मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायक के रूप में एक कार्यकाल पूरा करने वाले पूर्व विधायकों को अब 50,000 रुपये मासिक पेंशन मिलेगी। वर्तमान में उन्हें 22,000 रुपये मासिक पेंशन मिल रही है। तमांग ने कहा कि विधायक के रूप में दो या अधिक कार्यकाल पूरा करने वाले पूर्व विधायकों को अब 25,000 रुपये की जगह 55,000 रुपये पेंशन मिलेगी। सीएम ने यह भी घोषणा की कि सिक्किम सरकार सिक्किम के पूर्व विधायक संघ को 20 लाख रुपये की वार्षिक अनुदान सहायता प्रदान करेगी। यह निधि पूर्व विधायकों की आपातकालीन और चिकित्सा आवश्यकताओं को पूरा करने तथा उनकी सहायता प्रणाली को बढ़ाने के लिए है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें