फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RG Kar Case: तृणमूल का सवाल- जांच में इतनी देरी क्यों? ठोस सबूत के सवाल पर सीबीआई अधिकारी बोले- बहुत कुछ है...

Sun, 25 Aug 2024 07:39 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

कोलकाता के आरजी कर कॉलेज और अस्पताल में भ्रष्टाचार मामले की जांच कर रही सीबीआई को ठोस सबूत मिले हैं। सीबीआई अधिकारी के मुताबिक उन्हें अब तक की जांच में बहुत कुछ मिला है। इस मामले में सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस ने सवाल किया है कि सीबीआई जांच में इतनी देरी क्यों हो रही है।
विज्ञापन
आरजी कर अस्पताल मामले में सीबीआई जांच जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में 31 साल की महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की जांच जारी है। इसके अलावा केंद्रीय एजेंसी हाईकोर्ट के आदेश पर आरजी कर कॉलेज-अस्पताल में वित्तीय अनियमितता और भ्रष्टाचार के मामले की जांच भी कर रही है। प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी का आरोप है कि सीबीआई की जांच बेहद सुस्त गति से चल रही है और अब तक केंद्रीय एजेंसी कुछ भी उल्लेखनीय पता लगाने में सफल नहीं रही है। तृणमूल कांग्रेस नेता कुणाल घोष ने कहा कि दुष्कर्म और हत्या मामले का समाधान जल्द होना चाहिए। उन्होंने कहा कि घटना के 15 दिन से अधिक बीत चुके हैं। सीबीआई जांच शुरू होने के बावजूद अभी तक केवल एक गिरफ्तारी हुई है।
विज्ञापन


तृणमूल कांग्रेस ने जांच में देरी पर सवाल उठाए, संवेदनशील मामले में राजनीति पर भी चिंता जाहिर की
घोष ने कहा कि 31 साल की महिला डॉक्टर के साथ हुई हैवानियत के मामले में गिरफ्तारी की कार्रवाई कोलकाता पुलिस ने की। उन्होंने सवाल किया कि सीबीआई को बताना चाहिए कि वह इस मामले में क्या कर रही है? उन्होंने कहा कि मामले में लगातार हो रही देरी के साथ-साथ राजनीतिक बयानबाजी हो रही है। घोष ने सियासत पर अंकुश लगाने की अपील की। केंद्रीय एजेंसी से सबूत पर सवाल, CBI अधिकारी ने दिया ऐसा जवाब
सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा के अधिकारी से रविवार को पूछा गया कि क्या अब तक उन्हें कोई ठोस सबूत मिला है? इस पर एक सीबीआई अधिकारी ने मीडिया से कहा, ...बहुत कुछ है। बता दें कि  सीबीआई ने शनिवार को एफआईआर दर्ज करके पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के खिलाफ भ्रष्टाचार की जांच शुरू की थी।
विज्ञापन




सीबीआई ने मुख्य आरोपी का पॉलीग्राफ टेस्ट कराया
बता दें कि इससे पहले सीबीआई अधिकारियों ने आरजी कर अस्पताल दुष्कर्म-हत्या मामले में मुख्य आरोपी संजय रॉय का पॉलीग्राफ टेस्ट कराया। बता दें कि ‘पॉलीग्राफ टेस्ट’ के दौरान व्यक्ति की ओर से प्रश्नों के उत्तर दिए जाते समय एक मशीन की मदद से उसकी शारीरिक प्रतिक्रियाओं को मापा जाता है। इससे  यह पता लगाया जाता है कि वह सच बोल रहा है या झूठ। इससे एक दिन पहले पूर्व प्राचार्य संदीप घोष, घटना की रात ड्यूटी पर मौजूद चार चिकित्सकों और एक नागरिक स्वयंसेवक समेत छह अन्य का ‘पॉलीग्राफ टेस्ट’ सीबीआई के कोलकाता स्थित कार्यालय में कराया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें