फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: राजधानी से चलने वाली ट्रेनों का रिजर्वेशन शुक्रवार रात रहेगा बंद, नहीं होगी बुकिंग

Fri, 12 Apr 2024 10:49 PM IST
शिव शरण शुक्ला डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
सफर के लिए पहले से करें बुकिंग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! अगर आप यात्रा के लिए दिल्ली और आसपास के अन्य राज्यों के लिए संचालित होने वाली ट्रेनों से रिजर्वेशन करवाने की सोच रहे हैं, तो शुक्रवार रात से पहले करवा लें। क्योंकि शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक दिल्ली पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (पीआरएस) की सभी सर्विसेज बंद रहेंगी।

विज्ञापन


हालांकि रेलवे का दावा है कि जिस समय यह सर्विस बंद रहेगी। उस दौरान बहुत ही कम लोगों को टिकट बुकिंग के लिए असुविधा होगी। क्योंकि इस दौरान बहुत ही कम लोग इस सर्विस का इस्तेमाल करते हैं। दरअसल, पूरे देश में पांच शहरों से पीआरएस ऑपरेट होते हैं। इसमें राजधानी दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, चेन्नई और गुवाहाटी हैं। शुक्रवार रात को दिल्ली पीआरएस सिस्टम बंद रहेगा। यानी राजधानी दिल्ली पीआरएस से संचालित होने वाली सभी ट्रेनों में रिजर्वेशन, कैंसिलेशन, इंक्वायरी (139 और काउंटर सेवा) इंटरनेट बुकिंग समेत सभी तरह की सेवाएं 12 अप्रैल की मध्य रात्रि 11.45 बजे से 13 अप्रैल को तड़के 04.15 बजे तक लगभग 04.30 घंटे तक बंद रहेंगी।

रेलवे का कहना है कि इस समय के दौरान दिल्ली पीआरएस से संबंधित किसी भी तरह का काम किसी दूसरे शहर के पीआरएस से नहीं कराया जा सकता है। अगर किसी यात्री को रेलवे रिजर्वेशन या अन्य किसी तरह का काम करना चाह रहे हैं, तो शुक्रवार रात से पहले करा लें अन्यथा शनिवार सुबह ही करा पाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें