फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: लगातार हार का सामना कर रही आरसीबी को लगा झटका, यह ऑलराउंडर अगले मैच से रह सकता है बाहर

Fri, 12 Apr 2024 10:23 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आरसीबी को मुंबई इंडियंस ने वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में हराया था जो उसकी टूर्नामेंट में छह मैचों में पांचवीं हार थी। आरसीबी की टीम फिलहाल अंक तालिका में नौवें स्थान पर है।
विज्ञापन
ग्लेन मैक्सवेल - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) के लिए आईपीएल 2024 अबतक निराशाजनक रहा है। टीम को टूर्नामेंट में लगातार चौथी हार मिली है। आरसीबी को मुंबई इंडियंस ने वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में हराया था जो उसकी टूर्नामेंट में छह मैचों में पांचवीं हार थी। आरसीबी की टीम फिलहाल अंक तालिका में नौवें स्थान पर है। टीम का अब 15 अप्रैल को सामना सनराइजर्स हैदराबाद के साथ होगा। हालांकि इस मैच से पहले आरसीबी को एक झटका लगा है और टीम के ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल चोटिल हो गए हैं और उनका अगले मैच में खेलना तय नहीं है। 
विज्ञापन


मैक्सवेल को अंगूठे में लगी थी चोट
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मैक्सवेल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ फील्डिंग के दौरान अंगूठे में चोट लगी थी और वह सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मैच से बाहर रह सकते हैं। सूर्यकुमार यादव ने आकाश दीप की गेंद पर जोरदार शॉट खेला और गेंद सीधी मैक्सवेल के हाथों में गई। गेंद काफी तेजी से आई थी जिस कारण मैक्सवेल उसे पकड़ नहीं सके और चोटिल हो गए। इसके बाद ही मैक्सवेल मैदान से बाहर चले गए थे। 

मैक्सवेल बल्ले से नहीं कर पा रहे प्रभावशाली प्रदर्शन
आईपीएल के मौजूदा सीजन में मैक्सवेल का बल्ला अबतक खामोश है और वह रन बनाने के लिए संघर्ष करते दिख रहे हैं। मैक्सवेल मुंबई इंडियंस के खिलाफ खाता खोले बिना आउट हुए थे। आईपीएल करियर में यह 17वीं बार था जब मैक्सवेल शून्य पर पवेलियन लौटे। इस दौरान उन्होंने एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह आईपीएल इतिहास में सबसे अधिक बार खाता खोले बिना आउट होने वाले खिलाड़ी हैं। इस मामले में मैक्सवेल रोहित शर्मा और दिनेश कार्तिक की बराबरी पर पहुंच गए हैं। यहां तक कि वह पहले विदेशी खिलाड़ी हैं जो आईपीएल में इतनी ज्यादा बार गोल्डन डक पर आउट हुए हैं। 
विज्ञापन


ग्रीन कर सकते हैं वापसी
अगर मैक्सवेल सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ नहीं खेल सके तो कैमरन ग्रीन को उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है। ग्रीन का प्रदर्शन भी मैक्सवेल की तरह इस सीजन कुछ खास नहीं रहा है जिस कारण उन्हें मुंबई इंडियंस के खिलाफ एकादश में जगह नहीं मिली थी। ग्रीन की जगह मुंबई के खिलाफ विल जैक्स को शामिल किया था। लेकिन मैक्सवेल के उपस्थित नहीं रहने की स्थिति में ग्रीन की प्लेइंग इलेवन में वापसी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें