फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंद्रह भाषाओं में रहेंगे रेलवे ऑनलाइन भर्ती परीक्षा के पेपर

Mon, 14 Mar 2016 04:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद

सार

  • आरआरबी इलाहाबाद 22 शहरों के 127 केंद्रों में करवा रहा परीक्षा।
  • परीक्षा में पूछे जाएंगे कुल 150 प्रश्न, माइनस मार्किंग का भी रहेगा प्रावधान।
विज्ञापन
होली पर रेलवे की खास तैयारी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे के नॉन टेक्निकल पदों की होने वाली भर्ती परीक्षा में इस बार कुल 15 भाषाओं में प्रश्नपत्र रहेंगे। परीक्षार्थियों की सहूलियत के लिए रेलवे ने यह तैयारी पूरी कर ली है। बता दें कि इस बार की परीक्षा में तकरीबन 98 लाख परीक्षार्थी देश के सभी भर्ती बोर्ड के माध्यम से परीक्षा देंगे। खास बात यह कि यह सभी परीक्षाएं ऑनलाइन ही देनी होंगी और ऑनलाइन प्रश्नपत्र 15 भाषाओं में रहेंगे। परीक्षा में माइनस मार्किंग भी रहेगी।
विज्ञापन


बता दें कि देश के सभी रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से स्टेशन मास्टर, गुड्स गार्ड समेत तमाम लोकप्रिय संवर्गों के 18252 पदों के लिए इस बार रिकार्ड तोड़ आवेदन आए हैं। ओवर ऑल देश भर के सभी 21 आरआरबी में इस बार तकरीबन 98 लाख अभ्यर्थियों ने इन पदों पर आवेदन किया है। यह पहला मौका है कि जब इतनी बड़ी संख्या में रेलवे को ऑन लाइन आवेदन मिले हैं। इसमें आरआरबी इलाहाबाद अव्वल रहा।

यहां तकरीबन 15 लाख आवेदन आए हैं। अब यह परीक्षा होली बाद शुरू होने जा रही है। रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से पहली बार बड़े स्तर पर ली जा रही नॉन टेक्निकल पदों में भर्ती के लिए ली जा रही ऑनलाइन परीक्षा लिए बोर्ड ने खासी तैयारी की है। परीक्षार्थियों की सहूलियत के लिए भर्ती बोर्ड ने कुल 15 भाषाओं में प्रश्नपत्र उपलब्ध कराने की बात कही है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कुल 22 शहरों का किया गया है चयन

भारतीय रेल
प्रश्नपत्र हिंदी, अंग्रेजी के साथ बंगाली, उर्दू, तमिल, पंजाबी, गुजराती, मराठी, तेलगू, कन्नड़ आदि भाषाओं में रहेंगे। ओवर ऑल इस परीक्षा में परीक्षार्थियों से कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें माइनस मार्किंग भी रहेगी।

आरआरबी इलाहाबाद ने परीक्षा संपन्न कराने के लिए कुल 22 शहरों का चयन किया है। इन शहरों के 127 केंद्रों में परीक्षा होगी। ऑन लाइन भर्ती परीक्षा के लिए इलाहाबाद, कानपुर, आगरा, वाराणसी, झांसी, ग्वालियर, मथुरा आदि शहरों के ज्यादातर इंजीनियरिंग कालेजों को ही परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

ऐसा इसलिए क्योंकि इन कालेजों में सैकड़ों की संख्या में कंप्यूटर हैं। इस वजह से ही आरआरबी ने इन कालेजों को तरजीह दी है।

‘आरआरबी इलाहाबाद की ओर से कुल 22 शहरों के 127 केंद्रों में ऑन लाइन परीक्षा होगी। ऑनलाइन प्रश्नपत्र कुल 15 भाषाओं में रहेंगे।’
- एनपी सिन्हा, अध्यक्ष आरआरबी, इलाहाबाद।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें