फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल में बोले राहुल गांधी: भाजपा के पास देने के लिए नफरत और हिंसा के अलावा कुछ नहीं

Wed, 14 Apr 2021 06:04 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को पहली बार प्रचार के मैदान में उतरे। चार चरणों के लिए मतदान हो जाने के बाद राहुल गांधी ने पहली बार प्रचार किया। यहां एक चुनावी रैली में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस पर पर जमकर हमला बोला और कई आरोप लगाए।
विज्ञापन
दार्जीलिंग में चुनावी रैली को संबोधित करते राहुल गांधी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दार्जीलिंग में आयोजित एक एक रैली में राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा के पास देने के लिए नफरत और हिंसा के अलावा कुछ भी नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा का इरादा पश्चिम बंगाल को बर्बाद और विभाजित कर देने का है और आरोप लगाया कि भगवा दल असम और तमिलनाडु में भी यही काम कर रहा है। 

विज्ञापन


वहीं, उत्तरी दिनाजपुर में एक रैली में कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा सोनार बांग्ला बनाने की बात करती है लेकिन उसने पूरे देश को बर्बाद कर दिया है। राहुल गांधी ने सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल इकलौता ऐसा राज्य है जहां आपको नैकरियां पाने के लिए 'कटमनी' देना पड़ता है।
 
राहुल गांधी ने कहा, 'असम के लोग कहते हैं कि उनके इतिहास और संस्कृति पर हमला हो रहा है। तमिलनाडु और बंगाल भी में भी ऐसा ही हो रहा है। भाजपा और आरएसएस जहां-जहां जाते हैं, वहां-वहां घृणा फैलने लगती है।'
विज्ञापन





पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पिछले साल फरवरी में मैंने और कांग्रेस के सभी नेताओं ने सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री से कहा था कि भारत कोविड से प्रभावित होने वाला है। आप अर्थव्यवस्था, प्रवासी मजदूरों और छोटे स्तर के उद्योगों को बचाने की तैयारी शुरू कर दीजिए। प्रेस ने मेरा मजाक उड़ाया और कहा कि मैं लोगों को डराने की कोशिश कर रहा था।
 

कांग्रेस सांसद ने कहा, 'नरेंद्र मोदी ने कहा भाइयों बहनों, थाली बजाओ कोरोना चला जाएगा। उन्होंने कहा घंटी बजाओ। उसके बाद उन्होंने लोगों से कहा कि अपने अपने मोबाइल फोन निकालें और उनकी फ्लैशलाइट ऑन करें। यह आदमी भारत का प्रधानमंत्री है, जिसने मजदूरों की मदद करने के स्थान पर उनसे घंटी बजाने को कहा।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें