फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासत: पंजाब में कैप्टन को हटाकर आखिर कांग्रेस को क्या मिला? नहीं मिल रहा इस सवाल का जवाब

सार

पंजाब में सियासी उथल पुथल के बीच यह सवाल उठ रहा है कि आखिर कैप्टन को हटाकर कांग्रेस को क्या मिला। क्या कैप्टन की अकड़ इस हालत के लिए जिम्मेदार है?
विज्ञापन
अमरिंदर सिंह - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुराने कांग्रेसी डॉ. अरुण धवन और उनकी पत्नी डॉ. सविता धवन को कुछ भी समझ में नहीं आ रहा है। लुधियाना से दिल्ली फोन करके पूछ रहे हैं कि पंजाब में कैप्टन अमरिंदर को मुख्यमंत्री पद से हटाकर आखिर कांग्रेस पार्टी को क्या मिला? यह सवाल केवल धवन दंपति की जुबान पर ही नहीं है, बल्कि अमन चोपड़ा, सुरेन्दर माखीजा की भी जुबान पर है। इन सभी का कहना है कि अभी भी कांग्रेस के पास पंजाब में कैप्टन से मजबूत कोई चेहरा नहीं है। कैप्टन की कैबिनेट में मंत्री रहे एक नेता का भी कहना है कि बिना कैप्टन के 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी को सब पता चल जाएगा?

विज्ञापन


क्या कैप्टन की अकड़ ने ऐसी स्थिति पैदा की?
जब पंजाब के सियासी हालात पर सीधे कैप्टन अमरिंदर सिंह से चर्चा करना चाही तो उनका फोन नहीं उठा। उनके सहयोगियों ने भी अभी बात करना उचित नहीं समझा। कैप्टन की कैबिनेट में मंत्री रहे एक नेता ने कहा कि अभी दो दिन रुकिये। मैं खुलकर बोलूंगा। पंजाब कांग्रेस की यह हालत पार्टी के केन्द्रीय नेताओं की नासमझी से हुई है। सूत्र का कहना है कि 2017 के बाद से अब तक सरकार ठीक चली, पार्टी भी ठीक चली। पंजाब में स्थानीय चुनावों के परिणाम ने भी इस पर मुहर लगा दी, लेकिन इसके बाद भी केन्द्रीय नेतृत्व ने गंभीरता नहीं दिखाई।

अंत में एक सवाल कि क्या कैप्टन की अकड़ के कारण यह स्थिति पैदा हुई? सूत्र का कहना है कि इस तरह से सवालों का जवाब नहीं दिया जा सकता। कैप्टन अमरिंदर सिंह कोई युवा नेता नहीं हैं। दशकों से राजनीति कर रहे हैं। वह जैसे भी हैं, यह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी पता है। वह कहते हैं कि पंजाब के प्रभारी हरीश रावत भी अपनी जिम्मेदारी को ठीक ढंग से नहीं निभा सके। बताते हैं कैप्टन के इस्तीफे के बाद नवजोत सिंह सिद्धू के खेमे में खुशी की लहर है। जबकि कैप्टन का खेमा अभी खामोशी के साथ सब कुछ देख रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें