फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक: सऊदी अरब के विदेश मंत्री अल सऊद ने की पीएम मोदी से मुलाकात, बीते दिन डॉ. एस जयशंकर से भी मिले थे

Sun, 19 Sep 2021 05:28 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दोनों नेताओं के बीच चर्चा के दौरान अफगानिस्तान संकट समेत कई द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की गई। इस दौरान दोनों नेताओं ने रक्षा और सुरक्षा, व्यापार, निवेश और ऊर्जा के क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को और विस्तारित करने पर जोर दिया। 
विज्ञापन
पीएम मोदी के साथ सऊदी अरब के विदेश मंत्री। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सऊदी अरब के विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान अल सऊद ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से बताया गया कि सऊदी अरब के विदेश मंत्री सऊद का स्वागत करते हुए खुशी हुई। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग पहलों और क्षेत्रीय स्थिति पर विचारों का आदान-प्रदान हुआ। इससे पहले रविवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सऊदी अरब के अपने समकक्ष के साथ अफगानिस्तान संकट समेत कई द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की थी। वार्ता के दौरान डॉ. एस जयशंकर ने कोरोना महामारी के दौरान भारतीय समुदाय को प्रदान किए गए समर्थन के लिए देश की सराहना करते हुए भारत से खाड़ी देशों की यात्रा पर प्रतिबंधों में और ढील देने का आह्वान किया था। इसके अलावा दोनों नेताओं ने रक्षा और सुरक्षा, व्यापार, निवेश और ऊर्जा के क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को और विस्तारित करने पर जोर दिया। बता दें कि अल सऊद तीन दिवसीय दौरे पर शनिवार शाम को नई दिल्ली पहुंचे थे।

विज्ञापन





बैठक के बाद विदेश मंत्रालय ने दी अहम जानकारी
वहीं दोनों नेताओं की मुलाकात के बाद विदेश मंत्रालय ने विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि दोनों मंत्रियों ने अपने द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े सभी मुद्दों और आपसी हित के क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की। विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों मंत्रियों ने अक्तूबर 2019 में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की सऊदी अरब यात्रा के दौरान दोनों पक्षों के बीच हस्ताक्षरित 'रणनीतिक भागीदारी परिषद समझौते' के कार्यान्वयन की भी समीक्षा की। दोनों पक्षों ने व्यापार, निवेश, ऊर्जा, रक्षा, सुरक्षा, संस्कृति, कांसुलर मुद्दों, स्वास्थ्य देखभाल और मानव संसाधन में अपनी साझेदारी को मजबूत करने के लिए और कदमों पर चर्चा की। वहीं बैठक के बाद दोनों पक्षों ने समझौते के तहत हुई बैठकों और हासिल की गई प्रगति पर संतोष व्यक्त किया।

सर्बिया के विदेश मंत्री भी भारत पहुंचे
वहीं, रविवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर और उनके सर्बियाई समकक्ष निकोला सेलाकोविक के बीच भी अहम बैठक हुई। इस दौरान आर्थिक जुड़ाव को गहरा करने पर सहमति बनी। इसकी जानकारी शुक्रवार को जयशंकर ने ट्वीट कर दी। सर्बिया के विदेश मंत्री रविवार सुबह दो दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें