फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई दूज: प्रियंका ने साझा की राहुल गांधी संग खास तस्वीर, बोलीं- मेरे भाई सच्चाई की लड़ाई लड़ रहे हैं

Sat, 06 Nov 2021 04:34 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भाई दूज के मौके पर प्रियंका गांधी ने लिखा, मुझे गर्व और खुशी है कि मेरे भाई करुणा, प्रेम और साहस के साथ सच्चाई की लड़ाई लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
प्रियंका और राहुल गांधी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाई दूज के मौके पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने राहुल गांधी के साथ अपनी पुरानी व खास तस्वीर साझा की है। प्रियंका गांधी ने लिखा, 'मुझे गर्व और खुशी है कि मेरे भाई करुणा, प्रेम और साहस के साथ सच्चाई की लड़ाई लड़ रहे हैं। आप सभी को भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं।' प्रियंका ने लिखा, 'ये तस्वीर उस समय की है जब मेरे भाई ने निशानेबाजी की प्रतियोगिता में ढेर सारे मेडल जीते थे।' तस्वीर में राहुल गांधी के गले में कई मेडल नजर आ रहे हैं। प्रियंका गांधी की इस पोस्ट पर राहुल गांधी ने भी जवाब देते हुए एक स्माइली शेयर किया है।

विज्ञापन

 


प्रियंका गांधी के अलावा कांग्रेस पार्टी ने भी अपने ट्विटर अकाउंट से प्रियंका गांधी और राहुल गांधी की एक तस्वीर शेयर भाई दूज की शुभकामनाएं दी हैं। इससे पहले कई बार राहुल गांधी खेल में अपनी उपलब्धि का जिक्र कर चुके हैं। राहुल गांधी जापानी मार्शल आर्ट आइकिडो में ब्लैक बेल्ट हैं। कुछ साल पहले कांग्रेस के इंस्ट्राग्राम अकाउंट पर राहुल गांधी के आइकिडो खेलते हुए तस्वीर शेयर की गई थी। इसके अलावा नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से जारी सर्टिफिकेट भी शेयर किया गया था। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें