फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑडिट दिवस: सीएजी कार्यालय में कार्यक्रम को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा का होगा अनावरण

Mon, 15 Nov 2021 10:55 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ऑडिट दिवस को सीएजी की स्थापना और इसके द्वारा वर्षों से शासन प्रणाली, इसमें पार्दर्शिता और जवाबदेही के लिए दिए योगदान को चिह्नित करने के लिए मनया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को पहले ऑडिट दिवस (लेखापरीक्षा दिवस) के मौके पर सीएजी कार्यालय में एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। आधिकारिक सूचना के इनुसार इस मौके पर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा का भी अनावरण करेंगे। 

विज्ञापन


ऑडिट दिवस को सीएजी की स्थापना और इसके द्वारा वर्षों से शासन प्रणाली, इसमें पार्दर्शिता और जवाबदेही के लिए दिए योगदान को चिह्नित करने के लिए मनया जा रहा है। इस कार्यक्रम के दौरान भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) भी उपस्थित रहेंगे।

इस कार्यक्रम के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर जानकारी दी और कहा कि कल मंगलवार की सुबह 10.30 बजे आडिट दिवस को चिह्नित करने के कार्यक्रम में भाग लूंगा। आडिट दिवस का मकसद देश में पारदर्शिता और सुशासन को बढ़ावा देने में सीएजी के योगदान को सभी के सामने लाना है। 
विज्ञापन




पीएम 19 को लांच करेंगे 100 सैनिक स्कूल
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र उत्तर प्रदेश के झांसी में 19 नवंबर को नेशनल कैडेट क्रॉप्स एलुमनी एसोसिएशन लांच करेंगे और इसके पहले सदस्य होंगे। रक्षा सचिव अजय कुमार ने बताया कि इस दौरान वे आठ अन्य कार्यक्रम और प्रोजेक्ट राष्ट्र को समर्पित करेंगे, जिनमें 100 सैनिक स्कूल शामिल हैं। इन्हें अगले दो साल में शुरू किया जाएगा। उन्होंने साथ ही बताया कि सीमावर्ती और तटवर्ती 1283 जिलों में एनसीसी होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें