फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र कैबिनेट का फैसला: बाढ़ प्रभावित इलाकों को उपलब्ध कराई जाएगी अतिरिक्त सहायता राशि

Wed, 28 Jul 2021 09:14 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

बुधवार को हुई महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को सहायता राशि और कोविड ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले नगर पालिका, पंचायत व परिषद कर्मियों के लिए बीमा कवर को लेकर फैसला लिया गया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे - फोटो : फेसबुक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र कैबिनेट की बुधवार को हुई बैठक में फैसला लिया गया कि बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए अतिरिक्त सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा प्रभावित इलाकों का पंचनामा और विस्तृत रिपोर्ट 15 दिन के अंदर कैबिनेट के सामने पेश करने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन


इस समय राज्य आपदा राहत फंड (एसडीआरएफ) के प्रावधानों के तगत प्रभावित परिवारों को उनके नुकसान के लिए तात्कालिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।



इसके साथ ही कैबिनेट ने नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों और नगर परिषदों के ऐसे कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए 50 लाख रुपये तक का बीमा कवर उपलब्ध कराने का फैसला किया, जिनकी मौत कोरोना वायरस महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें