फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019: केरल में राहुल की रैली, तो एनसीपी ने जारी की पहली सूची...सभी अपडेट

Thu, 14 Mar 2019 09:24 PM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अमर उजाला पर पढ़िए चुनाव से जुड़ी हर खबर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

महासंग्राम में बदल चुकी लोकसभा चुनाव 2019 की लड़ाई को लेकर राजनीतिक पार्टियां लगातार रैलियां, बैठकें, सम्मेलन और जनसभाएं कर रही हैं। भाजपा और कांग्रेस इस मामले में भी एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की ताबड़तोड़ रैलियों के बाद अब कांग्रेस भी आक्रामक दिख रही है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की भी जनसभाएं शुरू हो गई है।

यहां पढ़ें दिनभर की राजनीतिक गतिविधियों का अपडेट--

-21 राजनीतिक पार्टियों ने सुप्रीम कोर्ट में मांग की कि चुनाव नतीजे आने से पहले 50 फीसदी वोटों का सत्यापन वीवीपैट से हो। 
विज्ञापन


-गुजरात में जामनगर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान 23 अप्रैल को और मतगणना 23 मई को होगी। 
 


- ओडिशा के पूर्व मंत्री दामोदर राउत भाजपा में हुए शामिल। पिछले साल राउत को पार्टी से निकाल दिया गया था। 
 


-तेलुगूदेशम पार्टी के एमएलसी एम. श्रीनिवासुली रेड्डी ने आंध्र प्रदेश विधान परिषद और टीडीपी से इस्तीफा दिया। 
 


-राहुल गांधी ने केरल के कोझिकोड में कहा- मैं सीपीएम से कहना चाहता हूं कि जब केरल में बाढ़ आई थी तो वे कहां थे? उन्होंने 10 हजार प्रभावित लोगों के लिए क्या किया। सीपीएम सिर्फ हिंसा के सहारे ही कोई काम कर सकती है। जब बात रोजगार की आती है तो उसके पास कोई जवाब नहीं होता है। भाजपा-आरएसएस और सीपीएम हिंसा फैलाते हैं। हिंसा कमजोरों का हथियार है। कांग्रेस ने हमेशा हिंसा का मुकाबला अहिंसा से किया है। आप नरेंद्र मोदी के भाषण में सुनेंगे कि वह लोगों को गलत बोलते हैं। उन्होंने किसी भी आदमी को अच्छा नहीं कहा है।   
  -ओडिशा के नबरंगपुर से सांसद बालभद्र माझी ने बीजू जनता दल से दिया इस्तीफा। 
विज्ञापन

 


- चुनाव आयोग की टीम, 16 से 19 मार्च के बीच पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, असम और मणिपुर में चुनाव तैयारियों का जायजा लेने के लिए दौरा करेगी।

-एनसीपी ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की। सुप्रिया सुले बारामती से चुनाव लड़ेंगी। 
 

- समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि लोकसभा चुनावों के दौरान सपा-बसपा साझा रैलियां करेंगे। 
 

एक और कांग्रेसी हुए भाजपाई

केरल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे टॉम वडक्कन भाजपा में शामिल हो गए। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। रोमन कैथलिक समुदाय से आते हैं और कांग्रेस के प्रवक्ता भी रह चुके हैं। 
 

 


 


मायावती ने की बैठक, आज नहीं होगा प्रत्याशियों का एलान
बैठक में मायावती ने पार्टी के पदाधिकारियों के साथ उन्होंने चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की। आज बसपा अपने उम्मीदवारों का एलान नहीं करेगी। 

पढ़ें पूरी खबर


टीएमसी विधायक भाजपा में शामिल
तृणमूल कांग्रेस के विधायक अर्जुन सिंह ने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली। दिल्ली में भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और मुकुल रॉय की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ली। 


बिहार: भाजपा चुनाव समिति की बैठक शुरू

पटना में भाजपा चुनान समिति की बैठक शुरू हो चुकी है। संभावना जताई जा रही है कि बिहार में सीटें फाइनल करने और उम्मीदवारों के नाम तय करने को लेकर यह बैठक हो रही है और आज सीटें तय हो सकती है। मालूम हो कि बिहार में एनडीए गठबंधन में भाजपा और जदयू 17-17 सीटों पर और लोजपा शेष छह सीटों पर चुनाव लड़ेगी।





कर्नाटक 
कांग्रेस से इस्तीफा दे चुके विधायक डॉ उमेश जाधव ने कहा कि कर्नाटक विधानसभा स्पीकर को चार मार्च को इस्तीफा सौंपा है, जो अबतक स्वीकार नहीं किया गया है। एक और बार याद दिलाया गया है। उन्होंने कहा कि जानबूझ कर देरी नहीं की जा रही है। एक—दो दिन में इस्तीफा स्वीकार हो जाएगा। उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर लिया है। 

 





राहुल गांधी ने कहा कि अगर भाजपा सरकार मछुआरों से भी 28 प्रतिशत जीएसटी लेती है तो यह गब्बर सिंह  है, जो आपके पैसे हड़प रहा है। हमारी सरकार आएगी तो इसमें सुधार लाएंगे और इसको आसान बनाएंगे। 

 



आज उम्मीदवारों की सूची जारी कर सकती है बसपा

आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बसपा आज अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है। आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश में बसपा और सपा के बीच गठबंधन हुआ है।

केरल में राहुल का संबोधन

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी केरल के त्रिशुर पहुंचे हैं, जहां वह मछुआरे समुदाय के नेताओं और मछुआरों से उनकी समस्याओं को लेकर जन वार्ता कर रहे हैं। यहां उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह 'फेक' यानि कि झूठे नहीं हैं। कांग्रेस जो वादा करती है, उसे पूरा करती है। 

 





आंध्र प्रदेश: जसेपा की पहली सूची जारी
आंध्र प्रदेश में जन सेना पार्टी ने लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में पार्टी ने चार लोकसभा सीटों और 32 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवार घोषित किया है। आंध्र प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ होने हैं। 

 

विज्ञापन

स्वाभिमानी शेतकारी संगठन को चाहिए कम से कम दो सीटें

सीट बंटवारे को लेकर कांग्रेस और एनसीपी के साथ दो दिन के अल्टीमेटम पर स्वाभिमानी शेतकारी संगठन नेता राजू सेट्ठी ने कहा कि उनकी पार्टी को कम से कम दो सीटें मिलनी चाहिए। जब वह भाजपा के साथ थे, तो उन्हें तीन सीटें मिली थी। कांग्रेस के साथ तीन नहीं तो कम से कम दो सीटों के हकदार हैं। उन्होंने कहा कि वह गठबंधन नहीं होने की स्थिति में उनकी पार्टी अकेले चुनाव में उतरेगी, लेकिन भाजपा में नही जाएगी। 



राहुल गांधी केरल दौरे पर
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज केरल दौरे पर हैं। कोझीकोड़ में शाम चार बजे वह एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले वह त्रिशुर में मछुआरों की समस्या पर संगठन के लोगों से बात करेंगे। 


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें