लोकसभा चुनाव 2019 की लड़ाई महासंग्राम में बदल चुकी है। नेताओं की रैलियों का दौर चरम पर पहुंच चुका है। भाजपा-कांग्रेस सहित तमाम पार्टियों की ओर से उम्मीदवारों के नामों के एलान का दौर हर दिन के साथ आगे बढ़ रहा है। देश के लिए 2019 लोकसभा चुनाव बेहद अहम है और ऐसे में आपके लिए चुनाव की हर बड़ी खबर जानना बेहद जरूरी है। दिनभर की आपाधापी में चुनाव की बड़ी खबरें आपसे छूट रही हों तो चुनाव की हर बड़ी खबर आप एक ही जगह पढ़ सकते हैं।
-हरिद्वार में बोले राहुल गांधी, नरेंद्र मोदी जी हिंदू धर्म की बात करते हैं। हिंदू धर्म में सबसे जरूरी चीज गुरू होता है। आडवाणी जी नरेंद्र मोदी के गुरू हैं। आडवाणी जी की हालत देखी है आपने? आडवाणी जी को स्टेज से ......उतार दिया गया।
-भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए 24 उम्मीदवारों की सूची जारी की। इसके अलावा ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए दो और छिंदवाड़ा व निघासन उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों के नाम का किया एलान।
पढ़ें पूरी खबर
-
सोनिया गांधी: आज हमें देशप्रेम की नई परिभाषा सिखाई जा रही है। जिन्हें विभन्नता के बारे में नहीं पता है उन्हें देशप्रेमी बताया जा रहा है। हमसे उम्मीद की जा रही है कि खानपान, पहनावा और अभिव्यक्ति की आजादी के मामले में कुछ लोगों की मनमानी हम बर्दाश्त करें।
पढ़ें पूरी खबर
-कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए पांच उम्मीदवारों के नामों का एलान किया। शत्रुघ्न सिन्हा को पटना साहिब से मिला टिकट।
पढ़ें पूरी खबर
-कन्नौज से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने नामांकन भरा। इस दौरान अखिलेश यादव, रामगोपाल यादव, जया बच्चन और बसपा नेता सतीश चंद्र मिश्रा रहे मौजूद।कन्नौज से समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव ने नामांकन भरने से पहले कहा, सपा-बसपा गठबंधन के चलते जीत का अंतर बड़ा होगा। भाजपा ने वादे पूरे नहीं किए और अब लोगों का ध्यान भटका रही है। भाजपा सुरक्षाबलों का इस्तेमाल कर रही है।
पढ़ें पूरी खबर
-लोकसभा चुनाव 2019 का पहला वोट शनिवार को अरुणाचल में आईटीबीपी के डीआईजी सुधाकर नटराजन ने डाला। लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को होना है लेकिन उससे पांच दिन पहले ही उन्होंने पहला वोट डाला। नार्थ-ईस्ट के दूरदराज के इलाकों में स्थित आईटीबीपी की एक यूनिट ने आज पोस्टर बैलेट की मदद से सर्विस वोटिंग शुरू कर दी। आईटीबीपी एटीएस के डीआईजी सुधाकर नटराजन ने पहला वोट डाला।
पढ़ें पूरी खबर
-फिल्मी दुनिया से राजनीति में आए दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' को आजमगढ़ सीट से टिकट मिल गया है। आजमगढ़ सीट से भाजपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद 'निरहुआ' ने वाराणसी में विपक्ष पर निशाना साधा। नसीरुद्दीन शाह पर निशाना साधते हुए 'निरहुआ' ने कहा कि जो लोग भाजपा को वोट नहीं देने की अपील कर रहे हैं ऐसे लोगों को पाकिस्तान भेज देना चाहिए, उन्हें हिंदुस्तान में रहने की जरूरत नहीं है।
पढ़ें पूरी खबर
-ओडिशा के सोनेपुर में पीएम मोदी ने रैली में कहा- ये चुनाव तय करेगा कि हिंदुस्तान के हीरो मजबूत होंगे या फिर पाकिस्तान के पक्षकार मजबूत होंगे। ये चुनाव तय करेगा कि हमारे जवानों, किसानों और नौजवानों को सम्मान मिलेगा या फिर टुकड़े टुकड़े करने वालों की आवाज गूंजेगी।
-शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस में शामिल हुए। रणदीप सुरजेवाला की मौजूदगी में हुए शामिल। इस दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा- भाजपा के स्थापना दिवस पर भारी मन से पार्टी छोड़ रहा हूं। सुरजेवाला ने कहा- मुश्किल घड़ी में उन्होंने सच बोला है। खुले मन से अपनी बात रखी है। शत्रुघ्न सिन्हा जी ने कांग्रेस की विचारधारा के साथ जुड़ने का निर्णय किया है। कांग्रेस परिवार में आपका स्वागत करते हैं।
पढ़ें पूरी खबर
-ओडिशा के सुंदरगढ़ में पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि मैंने सुना है कि पहली बार कोई पीएम सुंदरगढ़ आया है, मैं कहना चाहता हूं कि आज भी कोई पीएम नहीं, बल्कि प्रधानसेवक आपके बीच आया है। प्रधानसेवक अपने मालिकों से आशीर्वाद लेने आया है।
पढ़ें पूरी खबर
-दिल्ली में कांग्रेस और आप के बीच गठबंधन तय हो गया है। एबीपी न्यूज ने सूत्रों के हवाले से बताया कि दिल्ली की सात लोकसभा सीटों में से कांग्रेस तीन सीटों पर, जबकि 'आप' चार सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
पढ़ें पूरी खबर