फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 मई 2019: यहां पढ़ें चुनाव की हर बड़ी खबर जो आपके लिए जरूरी है

Mon, 13 May 2019 09:04 PM IST
Abhishek Singh चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव अपडेट 13 मई 2019 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के छठे चरण का मतदान खत्म हो चुका है। सातवें चरण में 8 राज्यों की 59 सीटों पर 19 मई को वोट डाले जाएंगे। इसमें बिहार, मध्य प्रदेश, पंजाब, हिमाचल, उत्तर प्रदेश सहित पश्चिम बंगाल की सीटों पर वोटिंग होंगी। दिनभर की आपाधापी में चुनाव की बड़ी खबरें आपसे छूट रही हों तो चुनाव की हर बड़ी खबर आप एक ही जगह पढ़ सकते हैं।

13 मई: दिनभर की चुनावी हलचल का अपडेट-

पश्चिम बंगाल के जाधवपुर में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के हेलीकॉप्टर को उतरने नहीं देने और रैली की इजाजत नहीं मिलने पर पार्टी के नेताओं ने राज्य के मुख्य चुनाव आयुक्त के सामने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा नेता सुनील देवधर ने कहा कि पुलिस, प्रशासन, जिला अधिकारी रत्नाकर राव, तृण्मूल कांग्रेस (टीएमसी) के दलाल बन चुके हैं। चुनाव आयोग पक्षपात कर रही है और टीएमसी की दलाली कर रही है। पूरी खबर पढ़ें
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को चुनाव प्रचार के लिए पंजाब के बठिंडा पहुंचे। इस दौरान पीएम मोदी ने 84 के दंगों को लेकर सैम पित्रोदा की टिप्पणी के जरिए राहुल गांधी पर निशाना साधा । बठिंडा लोकसभा सीट से अकाली दल की हरसिमरत कौर बादल मैदान में हैं। पूरी खबर पढ़ें

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र को निशाने पर लिया है। उन्होंने रतलाम रैली में पीएम मोदी से पांच साल का हिसाब मांगते हुए तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पांच साल का जवाब नहीं दे सकते, क्या बात करते हैं? देश की सुरक्षा की बात करेंगे। मोदी जी जब आपने अपनी पैंट-पायजामा पहनना नहीं सीखा था, तब पंडित जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी ने हमारे देश की फौज बनाई थी।  पूरी खबर पढ़ें
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव का छठा चरण खत्म हो चुका है और अभी एक चरण बाकी है। इससे पहले ही नेताओं का एक-दूसरे से मिलना-जुलना शुरू हो गया है। आज तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के नेता और राज्य के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव, द्रविड़ मुनेत्र कणगम (डीएमके) प्रमुख एमके स्टालिन से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। पूरी खबर पढ़ें

लोकसभा चुनाव 2019 का सियासी घमासान अब अपने अंत की ओर है। सातवे चरण के मतदान के लिए जोर आजमाइश और तेज हो गई है। प्रियंका गांधी वाड्रा आज मध्यप्रदेश के दौरे पर हैं और चुनावी प्रचार में व्यस्त हैं। उज्जैन में महाकाल दर्शन के बाद वह रतलाम और फिर इंदौर पहुंचीं। पूरी खबर पढ़ें

बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रधानमंत्री पर झूठ बोलने का आरोप लगाकर जमकर हमला बोला। कहा कि मोदी जी झूठा आरोप लगाते हैं कि उनकी जाति पूछी जाती है। वे फर्जी ओबीसी हैं। असली ओबोसी तो आपके बीच बैठे अखिलेश हैं। अभी तक हुए चुनाव की रिपोर्ट गठबंधन के पक्ष में है। पूरी खबर पढ़ें

हिमाचल में 19 मई को अंतिम चरण के मतदान से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार दिन के भीतर सोमवार को हिमाचल में दूसरी चुनावी जनसभा की। सोलन के ठोडो मैदान में दोपहर बाद विजय संकल्प रैली में पीएम मोदी ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार के समय में रक्षा सौदों को एटीएम की तरह इस्तेमाल किया गया। पूरी खबर पढ़ें

लोकसभा चुनाव 2019 के महासंग्राम में नेताओं का एक दूसरे पर वार-पलटवार का सिलसिला जारी है। छह चरण का मतदान खत्म होने के बाद भी जुबानी हमले बदस्तूर चल रहे हैं। आज उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव को लेकर तीखा तंज कसा। पूरी खबर पढ़ें

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उज्जैन पहुंचकर महाकाल मंदिर में विशेष पूजा की। इस दौरान प्रियंका के साथ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ भी मौजूद थे। दोनों ने शिवलिंग पर जल चढ़ाया। पूरी खबर पढ़ें

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जय श्रीराम के नारे को लेकर पलटवार किया है। सोमवार को बंगाल के जॉय नगर में जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, ममता दीदी कहती हैं कि बंगाल में जय श्रीराम नहीं बोल सकते। पूरी खबर पढ़ें

उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें चुनाव आयोग को रमजान के दौरान सुबह पांच बजे से मतदान शुरू कराने संबंधी निर्देश देने की मांग की गई थी। अदालत का कहना है कि समय तय करना चुनाव आयोग का अधिकार है। पूरी खबर पढ़ें

सोमवार को मध्यप्रदेश के रतलाम में रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर फिर हमला बोला। उन्होंने कहा कि महामिलावटी लोग कह रहे हैं कि हुआ तो हुआ, और जनता कह रही है कि अब बहुत हुआपूरी खबर पढ़ें

कमल हासन ने तमिलनाडु के अरवाकुरिची विधानसभा क्षेत्र में प्रचार करते समय विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा, "मैं ये इसलिए नहीं कह रहा कि यहां काफी संख्या में मुसलमान हैं। मैं ये महात्मा गांधी की मूर्ति के सामने कह रहा हूं। आजाद भारत में पहला आतंकवादी एक हिंदू था। उसका नाम था- नाथूराम गोडसे।" पूरी खबर पढ़ें

बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रधानमंत्री पर झूठ बोलने का आरोप लगाकर जमकर हमला बोला। कहा कि मोदी जी झूठा आरोप लगाते हैं कि उनकी जाति पूछी जाती है। वे फर्जी ओबीसी हैं। असली ओबोसी तो आपके बीच बैठे अखिलेश हैं। पूरी खबर पढ़ें
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें