फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 मई 2019: यहां पढ़ें चुनाव की हर बड़ी खबर जो आपके लिए जरूरी है

Sat, 11 May 2019 08:23 PM IST
Abhishek Singh चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव अपडेट 23 मार्च 2019 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के पांच चरण खत्म हो गए हैं। 12 मई को 59 सीटों पर छठे चरण का मतदान है। दिनभर की आपाधापी में चुनाव की बड़ी खबरें आपसे छूट रही हों तो चुनाव की हर बड़ी खबर आप एक ही जगह पढ़ सकते हैं।

11 मई: दिनभर की चुनावी हलचल का अपडेट-

पीएम मोदी ने सोनभद्र में कहा कि कोई भी देश कमजोर सरकारों के रहते शक्तिशाली नहीं बन सकता है। जितनी ज्यादा मजबूत सरकार उतना ही शक्तिशाली भारत। आपका एक वोट देश में शक्तिशाली भारत का गठन करेगा। पूरी खबर पढ़ें
विज्ञापन


मध्यप्रदेश के रतलाम-झाबुआ से भाजपा उम्मीदवार गुमान सिंह डामोर ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा, "आजादी के समय अगर नेहरू जिद नहीं करते तो इस देश के दो टुकड़े नहीं होते। मोहम्मद जिन्ना , एक एडवोकेट, एक विद्वान व्यक्ति थे। अगर उस वक्त फैसला लिया होता कि हमारे प्रधानमंत्री मोहम्मद जिन्ना बनेंगे तो इस देश के टुकड़े नहीं होते।"   पूरी खबर पढ़ें

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बिहार की राजधानी पटना में रोड शो किया। शाह ने पटना साहिब से भाजपा के उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से प्रत्याशी रामकृपाल यादव के समर्थन में रोड शो किया। पूरी खबर पढ़ें
विज्ञापन


दिल्ली में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को एक तगड़ा झटका लगा है। दिल्ली कांग्रेस के कद्दावर नेता और शीला सरकार में मंत्री रह चुके राजकुमार चौहान ने शनिवार को भाजपा ज्वाइन कर ली। पूरी खबर पढ़ें

सैम पित्रोदा का 'हुआ तो हुआ' कांग्रेस के गले पड़ गया है। अब गाजीपुर में पीएम ने इस पर हल्ला बोलते हुए कहा, "कांग्रेस और उसके महामिलावटी साथियों ने तीन शब्दों के आधार पर देश चलाया है। उनका मंत्र है - "हुआ तो हुआ''। देश का किसान, अधूरी सिंचाई परियोजनाओं की वजह से पानी के लिए परेशान होता रहा, ये महामिलावटी कहते रहे- हुआ तो हुआ।" पूरी खबर पढ़ें

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा के पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से उम्मीदवार गौतम गंभीर और भाजपा को कानूनी नोटिस भेजी है। इसकी वजह है गौतम गंभीर का एक बयान जो उन्होंने केजरीवाल के बारे में दिया था। पूरी खबर पढ़ें

आम आदमी पार्टी के पश्चिमी दिल्ली से उम्मीदवार बलबीर सिंह जाखड़ के बेटे उदय जाखड़ ने अपने पिता पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, मेरे पिता तीन महीने पहले राजनीति में आए हैं। उन्होंने अरविंद केजरीवाल को टिकट के लिए 6 करोड़ रुपये दिए हैं। मेरे पास इस बात का सुबूत है कि उन्होंने पैसे दिए हैं। पूरी खबर पढ़ें

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश के शुजालपुर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल में नफरत और गुस्सा है और हमारा काम उस नफरत को मिटाना है। पूरी खबर पढ़ें

झारखंड के पाकुड़ में अमित शाह, "गर्मी में बढ़ने पर राहुल विदेश चले जाते हैं। कांग्रेस के 55 साल पर भाजपा के 5 साल भारी हैं। पूरी खबर पढ़ें

भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने शनिवार को कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। पात्रा ने कांग्रेसी नेता और पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को पीएम मोदी पर दिए उनके बयान को लेकर आड़े हाथ लिया। संबित पात्रा ने कहा, 'मोदी जी काले हैं तो क्या हुआ, गरीबों के रखवाले हैं।' पूरी खबर पढ़ें

संबित ने 'टाइम' मैगजीन के कवर पेज पर भी हल्ला बोला। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को भारत का 'टाइम' बदलने से दिक्कत हो रही है। दरअसल, टाइम मैगजीन ने अपने कवर पर नरेंद्र मोदी की तस्वीर के साथ लिखा- India's Divider in Chief यानी भारत को प्रमुखता से बांटने वाला। पूरी खबर पढ़ें

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गोरखपुर रैली में कहा, "उत्तर प्रदेश में ठोको नीति चलाने वाले भी हैं। बताओ यहां पे शिक्षा मित्र ठुके थे या नहीं ठुके थे? कोई नहीं बचा है जो न ठुका हो। बताओ ठोका गया या नहीं ठोका गया? इसलिए हम कहना चाहते हैं कि सिर्फ चौकीदार को नहीं ठोकीदार को भी हटाना है।" पूरी खबर पढ़ें

-इंदौर में जनसभा के दौरान पंजाब सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मोदीजी उस दुल्हन की तरह हैं जो रोटी कम बेलती है और चूड़ियां ज्यादा खनकाती है ताकि मोहल्ले वालों को ये पता चले की वो काम कर रही है। बस यही हुआ है मोदी सरकार में। पूरी खबर पढ़ें

बसपा सुप्रीमो मायावती ने अलवर में पति के सामने पत्नी से हुए गैंगरेप की निंदा करते हुए आरोपियों को मौत की सजा देने की सिफारिश की है। इस पर मायावती ने कहा सुप्रीम कोर्ट को राज्य में कांग्रेस सरकार, पुलिस और प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने यह मामला सिर्फ दलितों से नहीं बल्कि सभी महिलाओं से जुड़ा हुआ बताया।पूरी खबर पढ़ें

अखिलेश यादव ने भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि छठे चरण में उत्तर प्रदेश में भाजपा-कांग्रेस की शून्य सीटें आएंगी। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा रेड कार्ड के जरिए जीतना चाहती है। अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे एसपी को अधिक से अधिक रेड कार्ड जारी करें। पूरी खबर पढ़ें
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में मतदान केंद्र 116 और आरामबाग लोकसभा क्षेत्र में मतदान केंद्र 110 पर हुए मतदान को चुनाव आयोग ने रद्द घोषित कर दिया है। अब इन दोनों केंद्रों पर 12 मई को पुनर्मतदान होगा। पूरी खबर पढ़ें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें