फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश में कोरोना: बीते 24 घंटे में आठ हजार से ज्यादा नए मामले, अभी तक 1 अरब 30 करोड़ से ज्यादा टीकाकरण

Thu, 09 Dec 2021 10:12 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्वास्थ्य मंत्रालय  की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 9,419 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, कोरोना के 8 हजार 251 मरीज ठीक हुए हैं।
विज्ञापन
कोरोना सैंपल लेता कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में कोरोना संक्रमण की रफ्तार फिर से बढ़ने लगी है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 9 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं, जबकि 159 लोगों की जान चली गई है। वहीं, आठ हजार से ज्यादा लोग स्वस्थ्य होकर अस्पतालों से घर लौट चुके हैं। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय  की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 9,419 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, कोरोना के 8 हजार 251 मरीज ठीक हुए हैं। इसी के साथ अब तक देश में कोरोना से ठीक हुए मरीजों का कुल आंकड़ा 3 करोड़ 40 लाख 97 हजार 388 पर पहुंच गया है।  देश में कोरोना के 94 हजार 742 एक्टिव केस बचे हुए हैं। लंबे समय बाद एक्टिव केसों में कमी देखने को मिली है।  इसके अलावा अभी तक देश में 3 करोड़ 43 लाख 28 हजार 321 कुल मामले आए हैं।

4 लाख 74 हजार लोगों की मौत
भारत में अब तक कोरोना से 4 लाख 74 हजार 111 लोगों की जान जा चुकी है। देश में टीकाकरण की बात करें तो अभी तक  1 अरब 30 करोड़ 39 लाख 32 हजार 286 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। बीते 24 घंटे में 80 लाख 86 हजार 910 लोगों को कोरोना की पहली और दूसरी खुराक लगाई जा चुकी है। 
विज्ञापन




ओमिक्रॉन के कई मामलों ने बढ़ाई चिंता
कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन को लेकर भी चिंता बढ़ती जा रही है। कई राज्यों में ओमिक्रॉन के केस पाए गए हैं। देश में ओमिक्रॉन के तीस नए मामले सामने आ चुके हैं। इसके अलावा संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की भी ट्रेसिंग की जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक, ट्रेसिंग करने में दिक्कतें आ रही हैं। विदेशों से भारत लौटे लोगों ने अपना फोन नंबर बंद कर रखा है, जिससे अधिकारियों को पहचान करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें