फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SA: वीवीएस लक्ष्मण ने भारत को दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज जीतने के दिए टिप्स, कहा- यह गलतियां न करे टीम इंडिया

Thu, 09 Dec 2021 09:58 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने भारत को दक्षिण अफ्रीका पर टेस्ट सीरीज जीतने के टिप्स दिए हैं। टीम इंडिया इसी महीने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज की शुरुआत करेगी। दोनों देशों के बीच सीरीज का पहला मुकाबला 26 दिसंबर से खेला जाएगा। 
विज्ञापन
वीवीएस लक्ष्मण - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जाने वाली तीन टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने टीम इंडिया को जीत के टिप्स दिए हैं। भारत आज तक साउथ अफ्रीका की धरती पर टेस्ट सीरीज जीतने में नाकाम रहा है। लक्ष्मण का कहना है भारत इस दौरे पर अपनी पुरानी गलतियां न दोहराए तो सीरीज जीतने में सफल हो सकता है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज की शुरुआत 26 दिसंबर से होगी। इसके बाद दोनों देशों के बीच तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला खेली जाएगी। 

विज्ञापन


गलतियां न दोहराएं भारतीय खिलाड़ी

पूर्व अनुभवी क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने बातचीत के दौरान कहा कि टीम इंडिया के खिलाड़ियों के लिए यह जरूरी है कि वे एक जैसी गलतियां न दोहराएं। उन्होंने आगे कहा कि अगर आप देखें कानपुर टेस्ट में अजिंक्य रहाणे किस तरह आउट हुए वहीं, मुंबई टेस्ट में चेतेश्वर पुजारा किस तरह आउट हुए, इन दोनों खिलाड़ियों के आउट होने का तरीका एक जैसा था, जो धीरे-धीरे विकसित हो रहा है। इससे इन दोनों खिलाड़ियों को बचना होगा, आप शुरुआत को किस तरह से बड़ी पारियों में बदल सकते हैं उसके लिेए यह है। उनके मुताबिक टीम इंडिया पांच विशेषज्ञ बल्लेबाजों के साथ मैदान पर उतरती है औऱ उसके बाद ऑलराउंडर और विकेटकीपर का नंबर आता है। 

शीर्ष पांच बल्लेबाजों को बनाने होंगे रन

वीवीएस लक्ष्मण ने कहा कि अगर भारत को दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जीत दर्ज करनी है तो उसके पांच शीर्ष बल्लेबाजों को टिककर रन बनाना होगा। इसके अलावा बल्लेबाज अपनी गलतियां दोहराने से बचें। उन्होंने आगे कहा कि अगर आपको वहां टेस्ट सीरीज जीतनी है तो पूरी टीम को शानदार प्रदर्शन करना होगा। बातचीत के दौरान कानपुर में अपने डेब्यू टेस्ट में शतक लगाने वाले श्रेयस अय्यर की उन्होंने तारीफ की। इस मैच में श्रेयस ने पहली पारी में शतक और दूसरी इनिंग्स में अर्धशतक लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें