फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hubballi Murder: ‘उसने बड़ी गलती की, उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए’, फैयाज की मां ने नेहा के परिजनों से मांगी माफी

Sat, 20 Apr 2024 09:16 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हुबली

सार

फैयाज की मां ममताज एक शिक्षिका हैं। शनिवार को वे एक संवादाता सम्मेलन में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरे बेटे ने जो किया है कि उसके लिए मैं कर्नाटक के लोगों के साथ-साथ नेहा के परिवार से भी माफी मांगती हूं। यह नेहा और उसके परिवार के साथ बहुत बड़ा अन्याय है।
विज्ञापन
police - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के कॉलेज में कांग्रेस पार्षद की बेटी की हत्या करने वाले आरोपी फैयाज की मां ने पीड़ित नेहा के परिवार से माफी मांगी है। साथ ही उन्होंने अपने बेटे को कड़ी से कड़ी सजा देने की भी मांग की है। गौरतलब है कि फैयाज के मृत्युदंड के लिए राज्यभर में प्रदर्शन हो रहे हैं। घटना राज्य के हुबली जिले की है।  

नेहा के परिवार से अन्याय

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, फैयाज की मां ममताज एक शिक्षिका हैं। शनिवार को वे एक संवादाता सम्मेलन में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरे बेटे ने जो किया है कि उसके लिए मैं कर्नाटक के लोगों के साथ-साथ नेहा के परिवार से भी माफी मांगती हूं। यह नेहा और उसके परिवार के साथ बहुत बड़ा अन्याय है। मेरे बेटे ने जो किया, वह पूरी तरह से गलत है। हमारा सिर शर्म से झुक गया है। उसने बहुत बड़ी गलती की है। देश के कानून के अनुसार उसे कड़ी सजा होनी चाहिए।  

नेहा से शादी करना चाहता था फैयाज 
उन्होंने आगे कहा कि नेहा और फैयाज सिर्फ दोस्त नहीं थे। वे एक दूसरे से प्यार करते थे। वे शादी करना चाहते थे। करीब एक साल पहले मुझे दोनों के रिश्तों के बारे में पता चला। फैयाज ने मुझे बताया था कि वह नेहा से बहुत प्यार करता है। वह शादी करना चाहते हैं तो मैनें उसे समझाया था कि पहले करियर पर ध्यान दो। मेरा बेटा बहुत होशियार था। वह बचपन से 90 प्रतिशत से ऊपर ही नंबर लाता था। वह आईएएस अफसर बनना चाहता था। वह अपनी यूनिवर्सिटी का बॉडीबिल्डिंग चैंपियन भी था।  गौरतलब है कि पुलिस से पूछताछ के दौरान, फैयाज ने बताया था कि वे दोनों रिलेशनशिप में थे और नेहा अचानक उससे दूर रहने लगी थी। 

यह है पूरा मामला

विज्ञापन

दरअसल, गुरुवार को हुबली में आरोपी फैयाज ने कथित तौर पर नेहा को प्रपोज किया था लेकिन छात्रा ने उसका प्रस्ताव ठुकरा दिया था। इससे आहत होकर फैयाज ने उस पर पांच-छह बार चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि कांग्रेस पार्षद निरंजन हिरेमथ की बेटी नेहा (23 वर्षीय) एमसीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। आरोपी ने एमसीए की पढ़ाई बीच में छोड़ दी थी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना के बाद वह फरार हो गया था लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें