अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया के साथ दो दिन की भारत यात्रा पर 24 फरवरी को अहमदाबाद पहुंच रहे हैं। ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद में 22 किमी लंबे रोड शो में शामिल होंगे और नवनिर्मित मोटेरा क्रिकेट स्टेडियम में नमस्ते ट्रंप सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद ट्रंप और मेलानिया आगरा में ताज का दीदार करेंगे और फिर वहां से दिल्ली जाएंगे।
अमर अजाला डोनाल्ड ट्रंप के दौरे पर बारीकी से नजर रखे हुए है। अमर उजाला की तरफ से दौरे का हर अपडेट तेजी से दिया जा रहा है। ट्रंप से जुड़ी सभी खबरें और लाइव अपडेट आप बस एक क्लिक में पा सकते हैं।
जानिए इससे जुड़ा हर अपडेट-
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान
उद्वव बोले, ट्रंप के आने से सुपरपावर कैसे बनेंगे?
उद्वव ठाकरे ने मुंबई में कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कुछ दिनों के लिए भारत आ रहे हैं। लेकिन इससे भारत कैसे सुपरपावर बनेगा। निवेश के अलावा हमें मानव संसाधन भी चाहिए।
रोड शो के लिए अहमदाबाद तैयार
गुजरात के सीएम विजय रूपाणी ने कहा- पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की दोस्ती के कारण दोनों 24 फरवरी को अहमदाबाद में रोड शो के लिए तैयार हुए हैं। दोनों नेताओं के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद होंगे।
विजय रूपाणी के वीडियो ट्वीट के मुताबिक, अहमदाबाद में 24 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हवाई अड्डे से मोटेरा स्टेडियम तक ऐतिहासिक रोड शो में लाखों भारतीय नागरिक शामिल होंगे। रोडशो के बाद मोदी और ट्रंप स्टेडियम में आयोजित नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
रूपाणी के वीडियो ट्वीट के अनुसार, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 24 फरवरी को भारत के अहमदाबाद पहुंचेंगे तो दुनिया का सबसे पुराना लोकतंत्र दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र से मिलेगा। हवाई अड्डे पर उनके स्वागत के लिए 100 कलाकार इकट्ठा होंगे और लाखों नागरिक भव्य रोड शो का गवाह बनेंगे, हजारों कलाकार भारत की अनेकता का प्रदर्शन करेंगे और फिर मोदी और ट्रम्प सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम से दुनिया को संबोधित करेंगे।
अधीर रंजन चौधरी को बुलावा
लोकसभा में नेता विपक्ष अधीर रंजन चौधरी को 25 फरवरी को राष्ट्रपति भवन में डोनाल्ड ट्रंप के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में न्योता दिया गया है।
समिति ने तैयारियों की समीक्षा की
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की 24 फरवरी की गुजरात यात्रा के विभिन्न कार्यक्रमों की देखरेख के लिए बनाी गई समिति ने शनिवार को यहां सर्किट हाऊस में अपनी पहली बैठक की। इस स्वागत समिति में 10 सदस्य हैं जिनमें अहमदाबाद के महापौर बिजल पटेल बतौर अध्यक्ष, अहमदाबाद पूर्व लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद हसमुख पटेल, किरीट सोलंकी, वास्तुकार एवं पद्मभूषण सम्मानित बी वी दोषी, गुजरात विश्वविद्यालय के कुलपति हिमांशु पांड्या, गुजरात वाणिज्य एवं उद्योग मंडल के दुर्गेश बुच शामिल हैं।
महापौर ने कहा कि हमारी परंपरा रही है कि हम अतिथियों का बहुत उत्साह से स्वागत करते हैं और हम उस (परंपरा) के प्रति कटिबद्ध हैं। सांसद सोलंकी ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के प्रमुख अहमदाबाद आ रहे हैं। उनका स्वागत करना न केवल अहमदाबाद के लिए बल्कि देश दुनिया के लिए भी एक ऐतिहासिक घटना है। मुझे इस समिति का हिस्सा बनकर गर्व महसूस होता है। इस समिति में 10 सदस्य हैं।
सोलंकी ने बताया कि समिति के सदस्य मोटेरा के नवनिर्मित सरदार पटेल स्टेडियम जाएंगे जहां ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम होगा। इस समिति के गठन की तब पहली बार घोषणा की गई जब विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने डोनाल्ड ट्रंप अभिनंदन समिति की घोषणा की और कांग्रेस ने इस एलान पर सवाल उठाया।
मोटेरा स्टेडियम के ऊपर हवाई पेट्रोलिंग
डोनाल्ड ट्रंप के दौरे से पहले गुजरात के अहमदाबाद में मोटेरा स्टेडियम के ऊपर हवाई पेट्रोलिंग हो रही है। 24 फरवरी को मोटेरा स्टेडियम में नमस्ते ट्रंंप कार्यक्रम होगा।
ट्रंप के लिए खास मेज
दिल्ली दौरे के दौरान डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप के लिए खास मेज तैयार की जा रही है जिसमें गोल्ड और सिल्वर का भी इस्तेमाल हुआ है। निर्माता अरुण पबुवाल ने कहा कि ये खास डिजाइन है। हमने बराक ओबामा के लिए भी ऐसी ही मेज बनाई थी।
ट्रंप की यात्रा से जुड़ी खबरें
- ट्रंप की यात्रा को लेकर प्रियंका का केंद्र सरकार पर निशाना, पूछा- क्या छिपा रही है सरकार
- 'नमस्ते ट्रंप' कार्यक्रम: डोनाल्ड ट्रंप नागरिक अभिनंदन समिति और खर्च पर उठ रहे कई सवाल
- मेलानिया ट्रंप के दिल्ली दौरे पर राजनीति, भाजपा बोली- 'तू-तू मैं-मैं' में नहीं पड़ना चाहते
- ट्रंप की पत्नी मेलानिया दिल्ली के स्कूल में जाएंगी, लेकिन केजरीवाल और सिसोदिया नहीं होंगे साथ
- जानिए कितने लोगों का है ट्रंप का परिवार, बेटियां हैं बेहद अनोखी
- ट्रंप के साथ पीएम मोदी के आगरा जाने पर संशय, धार्मिक आजादी पर दोनों नेता करेंगे चर्चा
- पीएम मोदी और ट्रंप के सामने कैलाश खेर लगाएंगे जय-जय कारा, नमस्ते ट्रंप में देंगे परफॉर्मेंस
- राष्ट्रपति ट्रंप के भीड़ के दावों पर 'मुस्कुराया' विदेश मंत्रालय, खर्च पर भी उठ रहे हैं सवाल
- डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा के लिए 300 करोड़ रुपये की संचार प्रणाली स्थापित करेगी यूएस सीक्रेट एजेंसी
- ट्रंप को नहीं डराएगा दिल्ली का प्रदूषण, हर मिनट का हाल बताएगी ये अमेरिकी मशीन
- दिल्ली में राष्ट्रपति ट्रंप मिलेंगे 'ओबामा', 'क्लिंटन' और 'बुश' से, यादगार होगा पल
- अमेरिकी राष्ट्रपति के काफिले में होगी ये ‘रहस्यमयी’ कार, ‘द बीस्ट’ और बाकी कारों से होगी अलग
- नमस्ते ट्रंप: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप नहीं करेंगे दुनिया के सबसे बड़े मोटेरा स्टेडियम का उद्घाटन
- ट्रंप-मोदी रोड शो की निगरानी करेगी डीआरडीओ की ड्रोन रोधी प्रणाली, स्टेडियम का नहीं होगा उद्घाटन
- डोनाल्ड ट्रंप के साथ भारत दौरे पर आएंगे बेटी इवांका और दामाद
- भारत आने से पहले ट्रंप ने दिए संकेत, दोनों देशों के बीच हो सकता है बड़ा व्यापार समझौता
- ट्रंप भारत दौरा: अमेरिका के साथ रक्षा समेत पांच करारों पर बन सकती है बात
- मंत्रालय की सफाई, ट्रंप का ‘अच्छा व्यवहार नहीं किया’ वाला बयान कारोबारी संतुलन के संदर्भ में
- डोनाल्ड ट्रंप, नरेंद्र मोदी और शी जिनपिंग की कारों में से किसकी कार है धाकड़!
- ट्रंप के 22 किमी के रोड शो में एक से दो लाख लोग लेंगे हिस्सा: अहमदाबाद निगम कमिश्नर
- टॉप मॉडल्स और एक्ट्रेस रहीं हैं ट्रंप की पत्नियां, 3 शादियों के बाद आज ऐसी है फैमिली लाइफ
- हिंद महासागर में बढ़ेगा भारत का दबदबा, 'रोमियो' पनडुब्बियों को भी कर देता है तबाह
- अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ऐसे करती है ट्रंप की सुरक्षा, अहमदाबाद से आगरा तक 'बाज की नजर'