फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनाव का एलान: लोकसभा की तीन, विधानसभा की 30 सीटों पर 30 अक्टूबर को मतदान, दो नवंबर को मतगणना

Tue, 28 Sep 2021 10:43 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दादरा एवं नागर हवेली व दमन एवं दीव के अलावा मध्यप्रदेश व हिमाचल प्रदेश की लोकसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं। इसके अलावा अलग-अलग राज्यों की 30 विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव कराए जाने हैं। 
विज्ञापन
चुनाव आयोग (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के अंदर तीन संसदीय व 30 विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग ने अपना कार्यक्रम जारी कर दिया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक इन सभी निर्वाचन क्षेत्रों में 30 अक्तूबर को उपचुनाव कराए जाएंगे। 

विज्ञापन


बता दें, केंद्र शासित प्रदेश दादरा एवं नागर हवेली व दमन एवं दीव के अलावा मध्यप्रदेश व हिमाचल प्रदेश की लोकसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं। इसके अलावा अलग-अलग राज्यों की 30 विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव कराए जाने हैं। 
विज्ञापन


दो नवंबर को मतगणना 
इन सभी सीटों पर 30 अक्तूबर को चुनाव के बाद दो नवंबर को मतगणना कराई जाएगी। इसको लेकर चुनाव आयोग ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। निर्वाचन आयोग ने एक बयान में कहा, ‘आयोग ने महामारी, बाढ़, त्योहारों, कुछ क्षेत्रों में ठंड की स्थिति, संबंधित राज्यों-केंद्र शासित प्रदेशों से मिली प्रतिक्रिया की समीक्षा की है और सभी तथ्यों एवं परिस्थितियों पर गौर करते हुए तीन संसदीय क्षेत्रों में उपचुनाव कराने का निर्णय लिया है। केंद्र शासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश की तीन लोकसभा सीटों और विभिन्न राज्यों के 30 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव कराने का निर्णय लिया गया है।’

राजस्थान की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव
राजस्थान की धरियावद और वल्लभनगर विधानसभा सीटों पर भी 30 अक्तूबर को चुनाव होंगे। उपचुनाव के लिए अधिसूचना एक अक्तूबर को जारी होगी, नामांकन आठ अक्तूबर तक किया जा सकेगा, मतदान 30 अक्तूबर को होगा और मतगणना दो नवंबर को होगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि धरियावद से भाजपा विधायक गौतम लाल मीणा का 19 मई को कोरोना वायरस संक्रमण से निधन हो गया था, वहीं वल्लभनगर से कांग्रेस विधायक गजेन्द्र सिंह शक्तावत का भी 20 जनवरी को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद निधन हो गया था । दोनों नेताओं के निधन से रिक्त हुई सीटों पर उपचुनाव होना है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें