फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Budget 2021: आम बजट का दस्तावेज पढ़ना या डाउनलोड करना चाहते हैं तो पढ़ें यह खबर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Tue, 02 Feb 2021 06:40 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बजट 2021:वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया बजट - फोटो : PTI

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वर्ष 2021-22 के लिए सोमवार को संसद में आम बजट पेश किया है। महामारी के बीच इस साल के पेश किए संकट मोचक बजट स्वास्थ्य और विनिवेश के लिए बंपर एलान किया गया है। वहीं इस बजट में नौकरीपेशा के लिए कोई घोषणा नहीं की गई है। वैश्विक महामारी के दौर उन बुजुर्गों जिनकी उम्र 75 साल या उससे ज्यादा है, उनको इनकम टैक्स फाइल करने से राहत दी गई है।
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण का पूरा बजट भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां से आप पूरा बजट भाषण डाउनलोड भी कर सकते हैं।



केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2021-22 का बजट पेश किया है। वैश्विक महामारी के दौरान इस बात की उम्मीद जा रही थी कि स्वास्थ्य क्षेत्र में मोदी सरकार की ओर कुछ ना कुछ खास मिलेगा। मोदी सरकार ने कोरोना को देखते हुए स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए बजट में अच्छी खासी बढ़ोतरी की है और एक खास स्कीम भी चलाई है। मोदी सरकार ने बजट के जरिए आत्मनिर्भर स्वास्थ्य योजना का तोहफा देश के लोगों के दिया।

विज्ञापन

बजट 2021:वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया बजट - फोटो : PTI
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वर्ष 2021-22 के लिए सोमवार को संसद में आम बजट पेश किया है। महामारी के बीच इस साल के पेश किए संकट मोचक बजट स्वास्थ्य और विनिवेश के लिए बंपर एलान किया गया है। वहीं इस बजट में नौकरीपेशा के लिए कोई घोषणा नहीं की गई है। वैश्विक महामारी के दौर उन बुजुर्गों जिनकी उम्र 75 साल या उससे ज्यादा है, उनको इनकम टैक्स फाइल करने से राहत दी गई है।
वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण का पूरा बजट भाषण पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां से आप पूरा बजट भाषण डाउनलोड भी कर सकते हैं।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2021-22 का बजट पेश किया है। वैश्विक महामारी के दौरान इस बात की उम्मीद जा रही थी कि स्वास्थ्य क्षेत्र में मोदी सरकार की ओर कुछ ना कुछ खास मिलेगा। मोदी सरकार ने कोरोना को देखते हुए स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए बजट में अच्छी खासी बढ़ोतरी की है और एक खास स्कीम भी चलाई है। मोदी सरकार ने बजट के जरिए आत्मनिर्भर स्वास्थ्य योजना का तोहफा देश के लोगों के दिया।

जानिए धरने पर बैठे किसानों को बजट में क्या मिला

निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण स्वास्थ्य और विनिवेश के अलावा किसानों की आय को दोगुना करने का संकल्प एक बार फिर से दोहराया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने पर कायम है। वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि हमने किसानों को लागत से डेढ़ गुना ज्यादा देने का प्रयास किया है। किसानों को 75 हजार करोड़ से ज्यादा दिए और डेढ़ गुना एमएसपी दी गई है। इसके साथ ही वित्त मंत्री ने किसानों से सरकारी खरीद पर जोर, किसानों को दिए जाने वाले भुगतान में तेजी लाने और किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य रखा है। 

जानिए इस बार किसानों के लिए क्या है खास 
  • किसानों को गेहूं के लिए 75060 करोड़ रुपए आवंटित। 
  • 2021 में धान खरीदी के लिए 1 लाख 72 हजार 752 करोड़ रुपए का आवंटन।
  • 2021-22 में एग्रीकल्चर क्रेडिट टारगेट 16.5 लाख करोड़ का है। ऑपरेशन ग्रीन स्कीम में जल्द खराब होने वाली 22 फसलों को शामिल किया जाएगा।
  • ग्रामीण इन्फ्रा फंड के लिए 40 हजार करोड़ की घोषणा। 
  •  E-Nam के लिए 1 हजार नई मंडियां, फॉर्म क्रेडिट लक्ष्य ।
  •  2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य। 
  •  किसानों के लिए कृषि इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड का एलान। 
  • एमएसपी पर खरीद जारी रहेगी, देश में 5 बड़े फिशिंग हब बनेंगे। ये कोच्चि, चेन्नई, विशाखापट्टनम, पारादीप और पेटुआघाट जैसे शहरों में होंगे। 
  • बंगाल में चाय मजदूरों के लिए 1 हजार करोड़ ।
  •  तमिलनाडु में मल्टीपर्पज सी-विड पार्क बनेगा।

ऑटोमोबाइल और कारोबार क्षेत्र

सस्ती हो सकती हैं गाड़ियां, वित्त मंत्री के इस एलान से वाहन खरीदारों को होगा फायदा
फाडा का कहना है कि स्टील उत्पादों पर सीमा शुल्क में सरकार द्वारा 7.5 फीसदी की कटौती करने से ऑटो OEMs (ओरिजिनल इक्यूप्मेंट मैन्युफैक्चरर्स) (ओईएम) को फायदा होगा। इसलिए हम उम्मीद करते हैं कि यह लाभ ग्राहकों तक भी पहुंचेगा, जिससे मांग को बढ़ाने में मदद मिलेगी। यहां पढ़ें पूरी खबर

Budget 2021: इन सरकारी कंपनियों में होगा विनिवेश, जानें किन-किन कंपनियों में खत्म होंगे सरकार के अधिकार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज केंद्रीय बजट पेश किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि सरकार ने वित्तीय वर्ष 2021-22 में पौने दो लाख करोड़ रुपये विनिवेश से जुटाने का लक्ष्य रखा है, जो कि पिछले वित्तीय वर्ष 2020-21 की तुलना में करीब 35 हजार करोड़ रुपये कम है। यहां पढ़ें पूरी खबर

Budget 2021: निर्मला सीतारमण का तोहफा, एमएसएमई सेक्टर के लिए पहले से दोगुना बजट आवंटित

केंद्रीय बजट 2021 में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय के लिए 15,700 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि हमने इस बजट में एमएसएमई क्षेत्र को समर्थन देने के लिए कई कदम उठाए हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
 

बैंक और रेलवे क्षेत्र

Budget 2021: सरकार करेगी 'Bad Bank' की स्थापना, जानिए क्या हैं इसके उद्देश्य
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैंको को NPA से उबारने के लिए 'बैड बैंक' बनाने का फैसला किया है। इस बैड बैंक को डेवलपमेंट फाइनेंस इंस्टिट्यूशन के नाम से जाना जाएगा। इस बैंक की स्थापना का मुख्य उद्देश्य बैंको को डूबे कर्ज से बाहर निकालना है। यहां पढ़ें पूरी खबर

Budget 2021: रेलवे को 1.10 लाख करोड़ तो सड़कों पर खर्च होंगे 3 लाख करोड़, जानें बजट के बड़े एलान
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2021-22 में कई अहम एलान किए। इनमें रेल, मेट्रो, सड़क आदि के लिए बड़े-बड़े पैकेज दिए गए। हालांकि, बजट में उन राज्यों पर भी फोकस किया गया, जहां भाजपा की सरकार नहीं है। यहां पढ़ें पूरी खबर

बजट 2021: राष्ट्रीय रेल योजना-2030: एक लाख करोड़ का होगा निवेश, बड़ी लाइनें सौ फीसदी विद्युतीकृत होंगी
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश में रेलवे जगत के कायाकल्प के लिए एक लाख करोड़ से ज्यादा के निवेश की राष्ट्रीय रेल योजना-2030 पेश की है। इसके तहत जहां दिसंबर 2023 तक बड़ी लाइनों का शत-प्रतिशत विद्युतीकरण होगा वहीं विभिन्न शहरों के बीच मेट्रो, मेट्रो लाइन परियोजनाएं लागू की जाएंगी। यहां पढ़ें पूरी खबर

बजट 2021: रेलवे पर खर्च होंगे 1.10 लाख करोड़ रुपये, 2023 तक बिजली से चलेंगी सभी ट्रेनें 
साल 2021-22 के लिए सोमवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट पेश किया। इस बार बहिखाते के बजाय मेड इन इंडिया टैब से पढ़कर बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने रेलवे को बड़ी सौगात देने की घोषणा की है। यहां पढ़ें पूरी खबर

Budget 2021 : रेलवे के लिए बड़ी चुनौती होगा फ्रेट कॉरिडोर का मोनेटाइजेशन
बजट में भारतीय रेलवे से जुड़े कई महत्वपूर्ण एलान किए गए हैं। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने भाषण में कहा कि रेलवे के डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर, एनएचएआई के टोल रोड, एयरपोर्ट जैसे संसाधनों को असेट मोनेटाइजेशन मैनेजमेंट के दायरे में लाया जाएगा। यहां पढ़ें पूरी खबर
 

किसान और आभूषण क्षेत्र

Budget 2021 India: अगले साल तक दोगुनी हो जाएगी किसानों की आय, कर्ज के लिए 16.5 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान
आम बजट 2021-22 में देश के किसानों और कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ी सौगात दी गई है। सरकार का दावा है कि अगले वर्ष तक देश के किसानों की आय दुगनी हो जाएगी। वित्त मंत्री ने अपने भाषण में किसानों को उनकी लागत से डेढ़ गुना ज्यादा देने का प्रयास करने का एलान किया। यहां पढ़ें पूरी खबर

Union Budget 2021: 16.5 लाख करोड़ के बजट से किसानों को साधने की कोशिश, 2013-14 से की गेहूं-धान खरीदी की तुलना
केंद्रीय बजट 2021 में मोदी सरकार ने कृषि सेक्टर के बजट के आंकड़े पेश किए। इस दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कृषि सेक्टर के लिए 16.5 लाख करोड़ रुपये के बजट का एलान किया, जिसमें पिछले साल के मुकाबले इजाफा किया गया। यहां पढ़ें पूरी खबर

Budget 2021: बजट से किसान हुए निराश, कहा- सरकार ने नहीं किया किसी समस्या का समाधान
बजट 2021 से केंद्र सरकार किसानों का भरोसा जीतने में नाकाम रही। ज्यादातर किसानों ने बजट 2021 में किसानों के लिए की गई घोषणाओं को नाकाफी बताया और कहा कि सरकार उन मूल मुद्दों को छूने में नाकाम रही जिन मुद्दों को लेकर पूरे देश का किसान आज सड़कों पर है। यहां पढ़ें पूरी खबर

Budget 2021: सस्ता होगा सोना-चांदी, आयात शुल्क में पांच फीसदी की कटौती
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट प्रस्तावों में सोने और चांदी पर आयात शुल्क में भारी कटौती की घोषणा की है। वित्त मंत्री ने सोने और चांदी पर आयात शुल्क में 5 फीसदी की कटौती की है। मालूम हो कि वर्तमान में सोने पर 12.5 फीसदी आयात शुल्क चुकाना पड़ता है। यहां पढ़ें पूरी खबर

स्वास्थ्य और प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष कर क्षेत्र

बजट 2021: स्वास्थ्य पर सरकार का जोर, सेहत पर खर्च करेगी 2.32 लाख करोड़
बजट 2021 को देखकर लगता है कि कोरोना ने पूरे देश के बजट को हेल्थ बजट में तब्दील करके रख दिया। सरकार ने अभूतपूर्व कदम उठाते हुए स्वास्थ्य बजट में 137 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी। पिछले साल के 92 हजार करोड़ रुपये के स्वास्थ्य बजट को बढ़ाकर इस साल दो लाख 32 हजार 846 करोड़ कर दिया गया। यहां पढ़ें पूरी खबर

Union Budget 2021: बजट में सेहत पर विशेष ध्यान, वित्त मंत्री ने किया आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना का ऐलान
इस कोरोना काल में पहले से ही ये उम्मीद की जा रही थी कि स्वास्थ्य क्षेत्र को बजट से बहुत कुछ मिलेगा और ऐसा हुआ भी। स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए बजट में बढ़ोतरी की गई है और साथ ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश के लोगों को आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना का तोहफा दिया। यहां पढ़ें पूरी खबर

Budget 2021: आयकर स्लैब में कोई बदलाव नहीं, लेकिन बजट में टैक्स से जुड़े हुए ये बड़े बदलाव
आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश का बजट पेश किया है। इस बजट से नौकरीपेशा लोगों को टैक्स में कोई राहत नहीं मिली है। जबकि करदाता यह उम्मीद कर रहे थे कि सीतारमण कोई सौगात देगी। भले ही इस बार नौकरीपेशा को मोदी सरकार ने कुछ नहीं दिया, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज टैक्स से जुड़ी कुछ अहम घोषणाएं की हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

Union Budget 2021: अगर आप आम करदाता हैं तो बजट में आपके लिए क्या?
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट 201-22 पेश कर दिया है। अगर आप आयकरदाता हैं और जानना चाहते हैं कि इस बजट में आपको क्या मिला और क्या नहीं तो बुलेट पॉइंट्स में यह खबर खास आपके लिए ही तैयार की गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर
 

खेल, बीमा, राज्य और रक्षा क्षेत्र

खेल बजट पर कोरोना की मार, पिछले वर्ष की तुलना में 230 करोड़ रुपये की कटौती
कोरोना महामारी का असर सोमवार को केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए खेल बजट पर भी देखने को मिला। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा खेलों के लिए वित्त वर्ष 2021-22 के लिए 2596.14 करोड़ रुपये जारी किए गए। इसका मतलब यह हुआ कि पिछले साल की तुलना में इस बार 230.78 करोड़ रुपये की कटौती की गई। यहां पढ़ें पूरी खबर

Budget 2021: बीमा क्षेत्र पर सरकार का बड़ा फैसला, FDI को बढ़ाकर किया गया 74 फीसदी
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया कि अब बीमा क्षेत्र में 74 फीसदी तक एफडीआई हो सकेगी। पहले यहां पर सिर्फ 49 फीसदी तक की ही इजाजत थी। इसके अलावा निवेशकों के लिए चार्टर बनाने का एलान किया गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने स्टार्ट अप कंपनियों के लिए एलान किया। इसके तहत करीब एक फीसदी कंपनियों को बिना किसी रोक-टोक के शुरुआत में काम करने की मंजूरी दी जाएगी। यहां पढ़ें पूरी खबर

Budget 2021: बंगाल सहित इन चुनावी राज्यों के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बंपर ऐलान, जानें क्या मिला?
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कोरोना महामारी के बीच देश का पहला पेपरलेस बजट पेश कर दिया है। उन्होंने बजट भाषण की शुरुआत में नोबेल पुरस्कार विजेता साहित्यकार और कवि रवींद्रनाथ टैगोर की एक लाइन का जिक्र किया। यहां पढ़ें पूरी खबर

रक्षा बजट 2021 : रक्षा मंत्री ने आभार जताया, पूर्व सैन्य अधिकारी बोले- उत्साहित न हों, कुछ खास नहीं
केंद्रीय वित्तमंत्री के बजट का शेयर बाजार ने स्वागत किया है। प्रधानमंत्री ने इसकी तारीफ की है। पाकिस्तान और चीन सीमा पर दोहरी चुनौती झेल रही तीनों सेनाओं को बजट 2021-22 से काफी उम्मीदें थीं। वित्त मंत्री के बजट में रक्षा क्षेत्र के लिए करीब 4.78 लाख करोड़ रुपये प्रस्तावित हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

रियल स्टेट, शिक्षा और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र

बजट 2021: आवास ऋण पर डेढ़ लाख की अतिरिक्त कर छूट मार्च 2022 तक बढ़ाई
आम बजट में सस्ते मकानों की खरीदी के लिए आवास ऋण के ब्याज भुगतान पर 1.5 लाख रुपये की अतिरिक्त कर कटौती को एक साल और बढ़ाकर 31 मार्च, 2022 तक करने की घोषणा की है। इस कदम से सुस्त पड़े रियल एस्टेट क्षेत्र में मांग बढ़ाने में मदद मिल सकती है। यहां पढ़ें पूरी खबर

Union Budget 2021: उच्च शिक्षा आयोग, लेह को सेंट्रल यूनिवर्सिटी का तोहफा, 15 हजार आदर्श स्कूल बनेंगे
संसद में वित्त वर्ष 2021-22 के लिए बजट पेश करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कई बड़ी एवं अहम घोषणाएं कीं। केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा कि लेह में केंद्रीय विश्वविद्यालय स्थापित किया जाएगा। इसके साथ ही देशभर में 100 नए सैनिक स्कूल भी खोले जाएंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर

Budget 2021: मोबाइल से लेकर चार्जर और सोलर लैंप तक होंगे महंगे, देखें पूरी लिस्ट
आम बजट 2021 में सरकार ने मोबाइल फोन के पुर्जों और चार्जर के साथ कई इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट पर आयात शुल्क बढ़ाने का फैसला किया है। घरेलू प्रोडक्शन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है। सरकार के इस फैसले से मोबाइल फोन के साथ चार्जर, केबल जैसे कई गैजेट और इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट महंगे होंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर

Budget 2021: आम बजट से आम आदमी को झटका, मोबाइल और चार्जर होंगे महंगे
सरकार ने मोबाइल फोन के पुर्जों तथा चार्जर पर आयात शुल्क बढ़ाने का फैसला किया है। स्थानीय मूल्यवर्धन को बढ़ाने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है। इससे मोबाइल फोन महंगे हो सकते हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
 

ये रहीं बजट से जुड़ी कुछ प्रमुख खबरें..

Budget 2021: वित्त मंत्री ने किसको दिया झटका और किसको मिली सौगात? जानिए 10 बड़ी बातें
आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2021-22 पेश किया। आम आदमी से लेकर स्वास्थ्य और ऑटो क्षेत्र तक, हर किसी को इस बजट से काफी उम्मीदें थीं। आइए जानते हैं वित्त मंत्री के पिटारे से किसको क्या मिला। यहां पढ़ें पूरी खबर

वित्त मंत्री के आर्थिक टीके से आपकी जेब पड़ा क्या पड़ेगा असर?
आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए देश का बजट पेश किया। इस बजट से सभी वर्गों को आस थी। इस बजट में लोगों को राहत देने की कोशिश की गई। लेकिन नौकरीपेशा को कोई सौगात नहीं मिली। आइए जानते हैं इस बजट में किसको वित्त मंत्री के पिटारे से सौगात मिली और कौन निराश हुआ। यहां पढ़ें पूरी खबर

Budget 2021: जानिए कौन सी चीजें हुई सस्ती और किस सामान की खरीदारी पर ढीली करनी होगी जेब
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा एक फरवरी 2020 को संसद में बजट पेश किया गया। इस बजट में लोगों को राहत देने की कोशिश की गई। हर बार की तरह इस बार भी बजट के बाद कुछ चीजें महंगी हुई और कुछ चीजें सस्ती हुई। आइए आपको बताते हैं कि आपकी रोजमर्रा के जीवन पर इसका क्या प्रभाव पडे़गा। यहां पढ़ें पूरी खबर

Budget 2021: किसने सराहा, किसे नहीं आया पसंद, पढ़ें बजट पर किसने क्या कहा
बजट 2021 से किसी को नाराजगी है तो किसी ने तारीफ भी की है। शेयर बाजार तो बजट के बाद झूम रहा है। आइए जानते हैं बजट 2021 को लेकर किसने क्या कहा है? यहां पढ़ें पूरी खबर

LIVE Budget Highlights 2021 LIVE: वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा- मुश्किल हालात में पेश किया गया यह बजट
संसद में देश का आम बजट पेश हो चुका है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना बजट भाषण समाप्त कर चुकी हैं। आम आयकरदाताओं को बजट 2021 में कोई राहत नहीं मिली है। केवल 75 साल से अधिक उम्र वालों को अब आयकर रिटर्न भरने की आवश्यकता नहीं होगी। लाइव अपडेट्स जानने के लिए यहां पढ़ें पूरी खबर

Budget 2021 India: श्रमिकों के लिए मिनिमम वेज कोड लागू करने की घोषणा, जानें फायदे
केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को 2021-22 का बजट पेश किया। बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हर वर्ग के श्रमिकों के लिए मिनिमम वेज कोड लागू करने की घोषणा की है। यह प्रवासी और असंगठित श्रमिकों के लिए लॉन्च किया जाएगा। अनुमान है कि इससे देश के 50 करोड़ के करीब श्रमिकों को इसका लाभ मिलेगा। यहां पढ़ें पूरी खबर

Budget 2021: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने की प्रेस वार्ता, बोलीं- अर्थव्यवस्था मजबूत होगी
संसद में बजट 2021-22 को पेश करने के बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर कहा कि यह बजट देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने वाला है। वित्त मंत्री ने कहा कि यह बजट एक ऐसे समय में आया है जब हमने अर्थव्यवस्था को एक बार फिर से गति देने का फैसला किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर

'सड़कों के नेटवर्क' से 'सत्ता का रोडमैप' तैयार, चुनावी राज्यों में साधा वोटरों पर निशाना
सड़कों के नेटवर्क से सत्ता की चाह लेकर इस बजट में उतरी वित्त मंत्री ने ऐसा 'रोडमैप' तैयार किया, जो चुनावी राज्यों से होकर ही निकला। बजट में पश्चिम बंगाल से लेकर तमिलनाडु और असम से लेकर केरल तक का रास्ता तय करने के लिए सुगम 'हाइवेज' को अरबों रुपयों की सौगात दी गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर

भुलावे से कम नहीं 75 साल से ज्यादा के बुजुर्गों के लिए रिटर्न से छूट की घोषणा
आम बजट-2021 से ज्यादातर लोग निराश हो सकते हैं, लेकिन 75 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों को लेकर की गई घोषणा भी उन्हें खुश नहीं कर सकेगी। बजट प्रस्ताव में उन बुजुर्गों को आयकर रिटर्न भरने की छूट दी गई है, जिनकी आय सिर्फ पेंशन से या बैंकों में सावधि जमा यानी एफडी से होती है। यहां पढ़ें पूरी खबर
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next