फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक के बीच जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर साझा की जानकारी, भाजपा ने साधा निशाना

Sun, 21 Jul 2024 06:55 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक के बीच ही एक्स पर जानकारी साझा करने को लेकर भाजपा ने कांग्रेस नेता जयराम रमेश पर निशाना साधा। सत्तारूढ़ पार्टी ने कहा कि विपक्षी पार्टी को अगली बार किसी अनुभवी व्यक्ति को बैठक में भेजना चाहिए। 
विज्ञापन
1 of 4
जयराम रमेश, राजनाथ सिंह - फोटो : एएनआई
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने रविवार को सर्वदलीय बैठक के बीच ही जानकारियों को सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा किया। इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उनकी आलोचना की। पार्टी ने कहा कि विपक्षी पार्टी को अगली बार अधिक अनुभवी व्यक्ति को भेजना पर विचार करना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 4
सर्वदलीय बैठक - फोटो : एएनआई
बैठक के बीच रमेश ने एक्स पर क्या लिखा
सर्वदलीय बैठक में जब चर्चा चल ही रहा थी, तभी रमेश ने एक्स पर लिखा, "रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में आज की सर्वदलीय बैठक में जदयू नेता ने बिहार को विषेष राज्य का दर्जा देने की मांग की। वाईएसआरसीपी नेता ने आंध्र प्रदेश के लिए विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग की। अजीब बाद है कि तेदेपा नेता इस मामले पर चुप रहे।" 
विज्ञापन

3 of 4
अमित मालवीय - फोटो : एएनआई
भाजपा ने कांग्रेस नेता पर साधा निशाना
भाजपा के आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि इन सर्वदलीय बैठकों से जुड़े लोगों का एक निश्चित प्रोटोकॉल होता है। मीडिया ब्रीफिंग के बाद विचारों का स्वतंत्र और स्पष्ट आदान-प्रदान होता है। लेकिन जयराम रमेश की टाइमलाइन पर नजर डालें तो ऐसा लगता है कि वह बैठक के बीच ही (एक्स पर) पोस्ट कर रहे थे। उन्होंने कहा, कांग्रेस को इन बैठकों के लिए अगली बार अधिक अनुभवी व्यक्ति को भेजने पर विचार करना चाहिए। 
विज्ञापन

4 of 4
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षा में सर्वदलीय बैठक। - फोटो : एएनआई
विशेष राज्य के दर्जे की मांग केंद्र के लिए पेचीदा मुद्दा
रमेश की पोस्ट में एक राजनीतिक कोण था, क्योंकि उन्होंने दो क्षेत्रीय दलों (इनमें से एक जदयू भाजपा की सहयोगी पार्टी है) की विशेष राज्य के दर्जे की मांगों पर प्रकाश डाला, जो केंद्र के लिए एक पेचीदा मसला है। कांग्रेस नेता ने भाजपा की एक अन्य सहयोगी पार्टी तेदेपा पर भी निशाना साधा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें