धरती के करीब आ रहा है तबाही लाने वाला एस्टेरॉयड
- फोटो : Istock
सेंटर फॉर नियर अर्थ ऑब्जेक्ट स्टडीज (CNEOS) के आंकड़ों के अनुसार, पृथ्वी की तरफ एस्टेरॉयड 28,946 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है। जब यह धरती के करीब होगा, तब इसकी दूरी 71 लाख किमी होगी। नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी के मुताबिक, यह एस्टेरॉयड 25 जुलाई को पृथ्वी के सबसे पास से गुजरेगा। खगोलीय दृष्टि से देखें, तो यह दूरी बहुत अधिक नहीं है। अगर यह अपनी ट्रैजेक्टरी से भटकता है, तो पृथ्वी के लिए विनाशकारी साबित हो सकता है।