बिहार की विधानसभा सीटों से जुड़ी खास सीरीज ‘सीट का समीकरण’ में आज बात रजौली सीट की करेंगे। इस सीट पर मौजूदा समय में राजद के प्रकाश वीर विधायक हैं।
बिहार में साल के अंत में चुनाव होने वाले हैं। चुनाव के पहले ही बिहार में सियासी हलचल देखने को मिल रही है। बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर पक्ष और विपक्ष आमने-सामने हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों बिहार में वोट अधिकार यात्रा कर रहे हैं। वहीं, सत्ता पक्ष उनकी यात्रा के दौरान हुई पीएम पर अभद्र टिप्पणी को लेकर प्रदर्शन कर रहा है। इस बीच अमर उजाला का खास सीरीज ‘सीट का समीकरण’ में आज रजौली सीट की बात करेंगे। इस सीट पर मौजूदा समय में राजद के प्रकाश वीर विधायक हैं।
1952: दो उम्मीदवार को जीत मिली
1952 के चुनाव में रजौली विधानसभा सीट से दो विधायक चुने गए। जीतने वाले दोनों विधायक कांग्रेस के थे। जो दो चेहरे विधानसभा पहुंचे उनमें महावीर चौधरी और राधा कृष्ण सिन्हा प्रसाद शामिल थे।
1957: कांग्रेस को मिली जीत
1967: शांति देवी को मिली जीत
1967 के चुनाव में कांग्रेस की शांति देवी को मात्र 146 वोट से जीत मिली। इस चुनाव में जनसंघ के बी लाल दूसरे नंबर पर रहे। शांति देवी को कुल 11,585 वोट मिले। वहीं, बी लाल को 11,439 वोट मिले।
1969: जनसंघ को मिली पहली जीत
पिछले चुनाव में हार का सामना करने वाले बाबू लाल ने 1969 के चुनाव में जीत हासिल की। इस चुनाव में उन्होंने कांग्रेस की शांति देवी को 5,272 वोट से हराया। बाबू लाल को कुल 20,241 वोट मिले। वहीं, शांति देवी को 14,969 वोट मिले।
1972: कांग्रेस की वापसी
1972 के चुनाव में कांग्रेस के बनवारी राम को जीत मिली। उन्होंने जनसंघ के बाबू लाल को 9,312 वोट से हराया। बनवारी राम को कुल 24,842 वोट मिले। वहीं बाबू लाल को 15,530 वोट से संतोष करना पड़ा।
1977: बाबू लाल बने विधायक
पिछले चुनाव में हार का सामना करने वाले बाबू लाल 1977 में निर्दलीय चुनाव लड़ा और 22,188 वोट से जीत दर्ज की।
1980: जनता पार्टी को मिली जीत
1990 : बाबू लाल को मिली जीत
2000 : राजद को मिली पहली जीत
2000 में राजद के राजाराम पासवान ने जीत दर्ज की। उन्होंने तीन बार के विधायक बनवारी राम को 31,342 वोट से हराया। राजाराम पासवान को 71,589 वोट मिले। वहीं, बनवारी राम को 40,247 वोट मिले।
फरवरी 2005: नंद किशोर चौधरी को मिली जीत
फरवरी 2005 में राजद के नंद किशोर चौधरी को 1,926 वोट से जीत मिली। इस चुनाव में लोजपा के बनवारी राम दूसरे नंबर पर रहे। नंद किशोर चौधरी को कुल 34,272 वोट मिले। वहीं, बनवारी राम को 32,346 वोट मिले।
अक्तूबर 2005: भाजपा से जीते बनवारी राम
अक्तूबर 2005 के चुनाव में रजौली सीट से भाजपा के बनवारी राम ने 9,077 वोट से जीत हासिल की। वहीं नंद किशोर चौधरी दूसरे नंबर पर रहे। बनवारी राम को 45,699 और नंद किशोर को 36,622 वोट मिले।
2010: कन्हैया कुमार को मिली जीत
2010 के चुनाव में भाजपा के कन्हैया कुमार को जीत मिली। उन्होंने राजद के प्रकाश वीर को 14,090 वोट से हराया। कन्हैया कुमार को 51,020 वोट मिली। वहीं, प्रकाश वीर को 36,930 वोट मिले।
2015: राजद की वापसी
सीट का समीकरण सीरीज की सभी खबरें यहां पढ़ें