फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई: ईडी की कार्रवाई, धोखाधड़ी मामले में प्रबंध निदेशक गिरफ्तार

Mon, 20 Sep 2021 03:28 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
ईडी - फोटो : ANI
विज्ञापन

बैंक धोखाधड़ी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मुंबई की एक कृषि उत्पाद कंपनी के प्रबंध निदेशक को गिरफ्तार किया है। ईडी मामले में मनी लांड्रिंग संबंधी जांच कर रही है।

विज्ञापन

ईडी ने बताया कि अशर एग्रो लिमिटेड और समूह की अन्य कंपनियों के प्रबंध निदेशक (एमडी) विनोद चतुर्वेदी को 17 सितंबर को बैंक ऋण की धोखाधड़ी और गबन के एक मामले में गिरफ्तार किया गया। ईडी ने दावा किया कि चतुर्वेदी ने पूछताछ के दौरान उसके साथ सहयोग ना करते हुए कोई जानकारी नहीं दी।

एजेंसी ने एक बयान में कहा कि 18 सितंबर को मुंबई में एक विशेष अदालत ने चतुर्वेदी को पांच दिनों की उसकी हिरासत में भेज दिया।

सीबीआई की एक प्राथमिकी के आधार पर चतुर्वेदी, उनकी कंपनी और मनोज पाठक नाम के एक व्यक्ति के खिलाफ पीएमएलए का मामला दर्ज किया गया है। प्राथमिकी में यह आरोप लगाया गया था कि समूह ने बैंकों के एक गठजोड़ से ऋण लिया और उसका गबन कर लिया।
विज्ञापन


ईडी ने आरोप लगाया कि इस मामले में अपराध से हासिल की गई आय की पहचान की गई है जो 915.65 करोड़ रुपये बतायी गई है। प्रवर्तकों ने 15 शेल कंपनियों का गठन करने के बाद फर्जी लेनदेन किया।
विज्ञापन


समूह की कंपनियों ने दीवान हाउसिंग फाइनेंस कॉरपोरेशन समूह की कंपनियों के साथ भी फर्जी लेनदेन किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें