फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासत: आज भाजपा में शामिल होगा एक और बड़ा नेता, अनिल बलूनी के ट्वीट से बढ़ी हलचल

Sun, 01 Aug 2021 10:29 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने बड़ी जानकारी देते हुए बताया कि रविवार दोपहर 12 बजे कोई प्रतिष्ठित शख्सियत भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं।
विज्ञापन
अनिल बलूनी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने बड़ी जानकारी देते हुए बताया कि रविवार दोपहर 12 बजे कोई प्रतिष्ठित शख्सियत भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। हालांकि अभी उन्होंने नाम की घोषणा नहीं की है। बता दें कि इससे पहले कांग्रेस के बड़े नेता जितिन प्रसाद भी भाजपा में शामिल हुए थे।

विज्ञापन


वहीं भाजपा के इस दावे के बाद जहां विपक्षी पार्टियों के बीच चर्चाएं तेज हो गईं वहीं सोशल मीडिया पर लोगों द्वारा कई बड़े नेताओं के नामों को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। वहीं सूत्रों के अनुसार मणिपुर प्रदेश कांग्रेस पार्टी (एमपीसीसी) के पूर्व अध्यक्ष गोविंददास कोंथौजम के भाजपा में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि अभी जब तक आधिकारिक रूप से घोषणा न हो जाए तब तक कुछ कहा नहीं जा सकता है।

बता दें कि गोविंददास कोंथौजम ने पिछले महीने मणिपुर विधायक के साथ-साथ एमपीसीसी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा था। हालांकि इंफाल में कांग्रेस भवन में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से अपना त्याग पत्र देते हुए कोंथौजम ने कहा था कि उन्होंने व्यक्तिगत कारणों के कारण यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें