फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरोली में युकां ने निकाला रोष मार्च

विज्ञापन
हरोली में युवा कांग्रेस केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए। - फोटो : Una
विज्ञापन
हरोली (ऊना)। हरोली यूथ कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन को शुक्रवार को राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया। शुक्रवार को हरोली यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष प्रशांत राय के नेतृत्व में कांग्रेसी युवाओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

इस अवसर पर हरोली यूथ की प्रभारी अरूणा महाजन ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। युवाओं ने केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हरोली मुख्यालय की मार्केट में रोष मार्च किया।
प्रशांत राय ने कहा कि हरोली यूथ कांग्रेस ने प्रधानमंत्री का जन्मदिन बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया है। भाजपा ने सत्ता संभालते ही देश के युवाओं को नौकरी प्रदान करने का आश्वासन किया था।
विज्ञापन

जिस पर वे खरे नहीं उतरे हैं। इस अवसर पर नीतीश शर्मा, सचिन, विशालदीप, अमन, प्रिंस, मोहित, अभिषेक, बलविंद्र, बहादुर, प्रेम कंवर, सन्नी, निशांत, बंटी, निखिल, मंदीप, मनीष, गौरव, अशोक, चंद्रशेखर, कवि, साहिल, रविंद्र, पवन व अजय सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें