फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई चिंतपूर्णी का भवन बनने से 40 फीसदी बढ़ेगी प्रशिक्षुओं की संख्या

विज्ञापन
नैहरियां स्थित आईटीआई चिंतपूर्णी का निर्माणाधीन भवन - फोटो : Una
विज्ञापन
अंब (ऊना)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चिंतपूर्णी का नैहरियां स्थित भवन आठ करोड़ की लागत से जून 2022 तक तैयार हो जाएगा। 26 अगस्त 2020 को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भवन निर्माण का आनलाइन शिलान्यास किया था। अब इस पर तेजी से काम हो रहा है।
विज्ञापन

नए बहुमंजिला भवन के बनने से औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में नए ट्रेड शुरू करने लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध हो पाएगी। इसके बाद क्षेत्र के युवाओं को इलेक्ट्रिशियन और मैकेनिक मोटर व्हीकल जैसे ट्रेड के लिए दूसरे क्षेत्रों में नहीं जाना पड़ेगा। भवन निर्माण के बाद यह दो नए ट्रेड संस्थान में उपलब्ध करवाए जाने की योजना है। सभी आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस चार मंजिला इमारत को 1.33 हेक्टेयर से अधिक भूमि पर बनाया जा रहा है।
इसमें प्रशिक्षुओं के लिए आधुनिक वर्कशॉप होगी। संस्थान में नए ट्रेड भी लाए जाएंगे। इससे आईटीआई में प्रशिक्षुओं की संख्या भी चालीस प्रतिशत बढ़ जाएगी। इस समय नैहरियां के पुराने भवन में आईटीआई को संचालित किया जा रहा है। यहां स्थान की कमी है। भवन सड़क से दूर है। नया भवन राष्ट्रीय राजमार्ग 3 अंब-नादौन पर दोसड़का के नजदीक बनाया जा रहा है। इससे संस्थान आने वालों को सुविधा रहेगी।
विज्ञापन

धरातल में होगी वर्कशाप
आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से बनने वाले नए भवन में ग्राउंड फ्लोर पर इलेक्ट्रिशियन ट्रेड वर्कशॉप, फिटर और मैकेनिक मोटर व्हीकल ट्रेड वर्कशॉप, कैंटीन किचन, पैनेट्री रूम और टॉयलेट्स होंगे।
प्रथम तल में बैठेंगे प्रिंसिपल
प्रथम तल पर प्रिंसिपल रूम, रिसेप्शन, एडमिनिस्ट्रेटिव हॉल, प्लेसमेंट काउंसलिंग रूम, ग्रुप इंट्रोडक्शन रूम, दो क्लास रूम, कॉरिडोर और स्टाफ रूम रहेगा।
द्वितीय तल पर होगा ड्राइंग हॉल
द्वितीय तल पर ड्राइंग हॉल, स्टोर रूम फोर नॉन इंजीनियरिंग ट्रेड्स और स्टोर रूम फोर इंजीनियरिंग ट्रेड्स ड्रेस मेकिंग वर्कशॉप, डिस्पेंसरी, एक क्लॉस रूम और टॉयलेट्स की सुविधा रहेगा।
तीसरे तल पर होगी आईटी लैब
तृतीय तल पर कंप्यूटर आईटी लैब, सर्फेस ऑर्नामेंटेशन टेक्निक्स रूम, एक क्लास रूम और टॉयलेट्स उपलब्ध रहेंगे। हर तल पर शौचालय का प्रावधान किया गया है।
लिफ्ट भी लगेगी
चतुर्थ तल पर लिफ्ट के लिए मशीन रूम रहेगा। इसके साथ ही चौथी मंजिल तक जाने के लिए लिफ्ट का भी प्रावधान रहेगा। भवन की नींव गहरी होने के चलते ग्राउंड फ्लोर के नीचे बेसमेंट भी तैयार किया गया है। इसमें चार कमरों का निर्माण किया जा सकता है।
नए भवन के लाभ
इस समय आईटीआई में वन प्लस वन यूनिट के तहत लड़कों के लिए फिटर ट्रेड में बीस-बीस सीटें और लड़कियों के लिए ड्रेस मेकिंग के लिए दोनों यूनिट में बीस-बीस तथा सर्फेस अर्नामेंट टेक्निक्स (कढ़ाई) में बीस-बीस सीट का प्रावधान है। 120 क्षमता वाले आईटीआई में सिर्फ फिटर ट्रेड की चालीस सीटें पूरी तरह भर पाई हैं। लड़कियों के लिए दो ट्रेड में अस्सी सीटों के प्रावधान के बावजूद कुल तीस लड़कियां ही दाखिल हैं। इससे 120 क्षमता के संस्थान में चालीस युवक और तीस युवतियों सहित कुल सत्तर विद्यार्थी हैं। नए भवन के निर्माण के बाद आईटीआई में ईलेक्ट्रीशियन और मैकेनिक मोटर व्हीकल्स जैसे ट्रेड शामिल करने के बाद कुल पांच ट्रेड चलाए जाने की संभावना है। इससे आईटीआई में विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध सीटों की संख्या बढ़कर लगभग दो सौ हो जाएगी।
कैंटीन और पार्किंग की भी होगी सुविधा
नए भवन में विद्यार्थियों और स्टाफ के लिए कैंटीन और पार्किंग की सुविधा भी उपलब्ध हो पाएगी। उपमंडल मुख्यालय अंब से लगभग तीन किलोमीटर दूरी पर नैहरियां रोड पर बनने वाले संस्थान से क्षेत्र में आसपास आबादी के लिए स्वरोजगार के अवसर भी उपलब्ध हो पाएंगे।
क्या कहते हैं विधायक
चिंतपूर्णी के विधायक बलबीर सिंह का कहना है कि नए भवन से एक तो प्रशिक्षुओं को पहले से आधुनिक वर्कशॉप उपलब्ध होगी। इसके साथ ही चार मंजिला भवन में पर्याप्त स्थान होने के चलते नए ट्रेड शुरू करने में भी सुविधा रहेगी। संस्थान में आधुनिक समय की मांग के अनुसार इलेक्ट्रिशियन और मैकेनिक मोटर व्हीकल्स ट्रेड शुरू किए जाएंगे। इससे क्षेत्र के युवाओं को घरद्वार पर ही आधुनिक ट्रेड में प्रशिक्षण उपलब्ध हो पाएगा।
क्या कहती हैं प्रधानाचार्या
संस्थान की प्रधानाचार्या ई. नीरज कुमारी का कहना है कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त भवन में नए ट्रेड भी शुरू किए जा सकेंगे। नए आधुनिक भवन में विद्यार्थियों को सुविधाजनक आधुनिक वर्कशॉप और क्लॉसरूम उपलब्ध होंगे। इसके साथ ही समय की मांग के अनुरूप नए ट्रेड शुरू करने में भी सुविधा रहेगी।

नैहरियां स्थित आईटीआई चिंतपूर्णी का निर्माणाधीन भवन- फोटो : Una

नैहरियां स्थित चिंतपूर्णी आईटीआई भवन की ड्राईंग- फोटो : Una

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें