फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.10 लाख रुपये डोर टू डोर गारबेज शुल्क की नहीं हो पाई वसूली

विज्ञापन
उपायुक्त राघव शर्मा ठोस कूड़ा कचरा प्रबन्धन की समीक्षा बैठक के दौरान - फोटो : Una
विज्ञापन
ऊना। उपायुक्त राघव शर्मा की अध्यक्षता में लघु सचिवालय ऊना में जिला के शहरी क्षेत्रों में ठोस कूड़ा कचरा प्रबंधन की समीक्षा बैठक हुई। इसमें शहरी क्षेत्रों में अतिक्रमण, पार्किंग समस्या, ठोस कूड़ा प्रबंधन नियम, डोर टू डोर कूड़ा और प्लास्टिक बाइबैक एकत्रीकरण, शहरी क्षेत्रों में सीवरेज कनेक्टिविटी विषयों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि जिला ऊना की तीन नगर परिषद तथा तीन नगर पंचायतों में 91 पंजीकृत लोगों को डोर टू डोर घरों से कूड़ा एकत्रित करने के लिए पंजीकृत किया गया है। इनके माध्यम से जून में डेढ़ क्विंटल ठोस कूड़ा एकत्रित किया गया। 1.4 क्विंटल प्लास्टिक कचरा बाय बैक पॉलिसी के अंतर्गत खरीदा गया है। इसके लिए 89,385 रुपये की अदायगी की गई। इसके अतिरिक्त डोर टू डोर कूड़ा एकत्रीकरण के तहत 3.74 लाख की राशि के मुकाबले 2.64 लाख रुपये की राशि शुल्क के रूप में एकत्रित की गई है। जबकि 1.10 लाख रुपये वसूली होना बाकी है।
शेष शुल्क को भी समय पर वसूल करने के लिए डीसी ने सभी शहरी निकायों को निर्देश दिए। उन्होंने नगर परिषद और शहरी निकायों को जानबूझकर गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि नगर पंचायत दौलतपुर में ठोस कूड़ा कचरा निष्पादन प्लांट के लिए भूमि स्थानांतरित कर दी गई है। जबकि टाहलीवाल और गगरेट नगर पंचायत प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि शीघ्र भूमि चयन की जाए ताकि प्लांट स्थापित किए जा सकें। डीसी ने निर्देश दिए कि सभी शहरी निकाय ऊना नगर परिषद की तरह अल्ट्राटैक सीमेंट कंपनी को कचरे को कंप्रेश करके उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

एनएच पर अवैध होर्डिग्ज हटाएं
डीसी ने निर्देश दिए हैं कि एनएच पर अवैध रूप से स्थापित होर्डिंग्ज को हटाया जाए। इसके अलावा किसी सरकारी संपत्ति भवन और दीवार पर लगाए गए अवैध होर्डिंग्ज को हटा दिया जाए। अवैध होर्डिंग्ज हटने से शहर की खूबसूरती को चार चांद लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें