छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती का संतोषगढ़ में स्वागत करती महिलाएं।
- फोटो : Una
संतोषगढ़ (ऊना)। छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने संतोषगढ़ में 62 लाख से बनने वाले राजकीय पशु चिकित्सालय के भवन के निर्माण का पूजा अर्चना के साथ शुभारंभ किया। छह माह में इसका निर्माण पूर्ण कर लिया जाएगा।
सत्ती ने बताया कि पशु चिकित्सालय के बनने से किसानों और पशुपालकों को काफी लाभ पहुंचेगा। उन्हें घर-द्वार पर अपने पशुधन के उपचार की सुविधा मिलेगी। इसके अतिरिक्त राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के नए भवन का निर्माण किया जाएगा। इसी स्कूल के लिए स्टेडियम के निर्माण के लिए लगभग डेढ़ करोड़ रुपये का प्राक्कलन तैयार करके सरकार को भेजा है। शहर के लिए सीवरेज सिस्टम की सुविधा प्रदान करने के लिए 6.50 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। स्वां के चैनलाइज किनारों पर पेवर ब्लॉक्स लगाने की व्यवस्था की जाएगी ताकि लोगों को सुबह-शाम टहलने की सुविधा मिल सके।
उन्होंने कहा कि संतोषगढ़ गर्ल्स स्कूल में 5 लाख रुपये, जबकि 4.50 लाख रुपये खर्च करके भटोली कॉलेज में मैट लगाए जाएंगे। इस अवसर पर मंडलध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, संतोषगढ़ नगर परिषद की अध्यक्ष निर्मला देवी, उपाध्यक्ष रजनीश चब्बा, पशुपालन विभाग के निदेशक डॉ. जय सिंह सेन, एचपीएसआईडीसी के एक्सईएन बलदेव राज शर्मा, संतोषगढ़ भाजपा के अध्यक्ष सुभाष चंद, भाजयुमो अध्यक्ष अंकित कौशल, हरमेश परभाकर और अन्य मौजूद रहे।