फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टक्का रोड में युवक का संदिग्ध हालात में शव बरामद

विज्ञापन
ऊना के टक्का रोड पर मिली लाश की जांच करते पुलिस कर्मी - फोटो : Una
विज्ञापन
ऊना। जिला मुख्यालय के टक्का रोड स्थित गुरुद्वारा शहीदा सिंह के पास ऐतिहासिक तालाब में युवक का संदिग्ध हालात में शव मिला है। सूचना मिलने पर पुलिस ने दमकल विभाग की सहायता से शव कब्जे में लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण साफ होंगे। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर को किसी व्यक्ति ने गुरुद्वारा के समीप तालाब में शव देखा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। डीएसपी हरोली अनिल पटियाल भी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। पुलिस ने दमकल विभाग की मदद से शव को तालाब से बाहर निकाला। तलाशी के दौरान जेब से मिले कागज के आधार पर युवक की पहचान महिंद्र निवासी यूपी के रूप में हुई है। युवक की जेब से उसकी पत्नी और एक रिश्तेदार का नंबर भी मिला है। पत्नी को संपर्क कर सूचित कर दिया है। युवक मंडी के रिवालसर का हाल निवासी बताया गया है।
बताया जा रहा है कि काम के सिलसिले में युवक ऊना आया था। युवक की मौत कैसे हुई, इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है। बहरहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई आरंभ कर दी है। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि तालाब में मिले शव की शिनाख्त के लिए पत्नी को बुलाया गया है। मामले में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें