फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुषमा ने जीता मिक्सर, रंजना को मिला इलेक्ट्रिक टोस्टर

विज्ञापन
लाडली रक्षक संस्था द्वारा अंब में करवाई गई प्रतियोगिता के बाद महिलाएं। संवाद - फोटो : Una
विज्ञापन
भरवाईं/अंब (ऊना)। लाडली रक्षक संस्था ने अंब के नरदेव होटल में मानव कल्याण समिति ऊना के सहयोग से महिलाओं की क्राफ्ट प्रतियोगिता आयोजित की। इस दौरान हाथ से तैयार गृहसज्जा के सामान को महिलाओं ने प्रदर्शित किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के पहले चरण में महिलाओं और युवतियों के लिए परामर्श सत्र का आयोजन कर उन्हें रूढ़िवादी प्रवृतियों को तोड़ कर आत्म सम्मान से जीने को लेकर प्रेरित किया गया। दूसरे चरण में स्नोव्हाइट और सिंड्रेला की सैंडल को लेकर मुकाबला हुआ।
तीसरे चरण में क्राफ्ट प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार इलेक्ट्रिक मिक्सर सुषमा भारद्वाज को मिला। वहीं, द्वितीय पुरस्कार रंजना को इलेक्ट्रिक टोस्टर, तीसरा पुरस्कार हैरी लुंगले पैमे को भी इलेक्ट्रिक टोस्टर मिला। सिंड्रेला सैंडल प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार सविता और स्नो व्हाइट सैंडल का पुरस्कार हैरी लुंगले पैमे को मिला।
विज्ञापन

बाकी सभी प्रतिभागियों को कांच के बाउल सेट उपहार दिए गए। इस मौके पर अविनाक्षी, सुषमा भारद्वाज, सपना दिलवां, सुषमा जसवाल, रजनी बाला, पूनम बाला, रजिया सुल्ताना, पूनम देवी, रजनी ठाकुर, पूनम बग्गा, काजल गोश्वामी, सपना रानी समेत संस्था की अध्यक्ष रेखा जम्वाल, उपाध्यक्ष ऋतु सिंह, सीमा शर्मा, सुमन शर्मा, बृज बाला, सुषमा जसवाल व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें