फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों के लिए चिंतपूर्णी मंदिर ट्रस्ट ने दिए एक करोड़ 82 लाख

विज्ञापन
Chintpurni Temple Trust gave one crore 82 lakh rupees for development
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। उपमंडल अंब में माता चिंतपूर्णी मंदिर ट्रस्ट प्रशासन के साथ मिलकर विकास को गति दे रहा है। ट्रस्ट की ओर से जनता से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों के लिए सहयोग का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में अब मंदिर ट्रस्ट चिंतपूर्णी ने जनहित के कार्यों पर एक करोड़ 82 लाख रुपए की धनराशि का सहयोग प्रशासन को दिया है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार अंब उपमंडल में स्थापित की गई लाइब्रेरी में मंदिर ट्रस्ट ने आठ लाख की राशि खर्च की है। 20 लाख रुपए राशि से ट्रस्ट ने श्री चिंतपूर्णी पार्क बनवाया है। जबकि, 60 लाख रुपये से माता श्री चिंतपूर्णी पर्यटक सुविधा केंद्र के निर्माण में बड़ा सहयोग दिया है। इसके अलावा क्षेत्र में गो सदन के निर्माण में 34 लाख रुपए खर्च कर गोशाला का विस्तारीकरण भी ट्रस्ट के सहयोग से हुआ है। 20 लाख की रुपये की राशि विश्राम गृह का निर्माण ट्रस्ट ने खर्च की है। 40 लाख रुपये खर्च कर जन सुविधा केंद्र का निर्माण किया गया है। इन विकास कार्यों में माता चिंतपूर्णी मंदिर ट्रस्ट ने एक करोड़ 82 लाख रुपए का अहम योगदान दिया है। इन सभी विकास कार्यों का लाभ स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों को भी मिलेगा।
एसडीएम मनेश यादव ने बताया कि प्रशासन मंदिर ट्रस्ट के सहयोग से लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए ही विकास कार्यों को आगे बढ़ा रहा है। मंदिर ट्रस्ट की गोशाला का विस्तार किया गया है ताकि, बेसहारा पशुओं को यहां लाकर उनकी देखभाल की जा सके। एसडीएम ने बताया कि अंब में कार्यभार संभालने के बाद उन्हें स्थानीय युवाओं के अच्छे भविष्य के लिए लाइब्रेरी की आवश्यकता महसूस हुई। इसी को ध्यान में रखते हुए मंदिर ट्रस्ट के सहयोग से लाइब्रेरी स्थापित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें