फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईजी सुमेधा द्विवेदी ने ऊना के सीमावर्ती नाकों का लिया जायजा

विज्ञापन
पंजाब में होने वाले चुनावों को लेकर मैहतपुर में सीमाओं का जायजा लेती डीआईजी सुमेधा द्विवेदी। सं? - फोटो : Una
विज्ञापन
मैहतपुर (ऊना)। पड़ोसी राज्य पंजाब में विधानसभा चुनाव को लेकर सीमावर्ती क्षेत्रों में हिमाचल पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। रविवार को डीआईजी सुमेधा द्विवेदी ने सीमावर्ती इलाकों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने पंजाब के साथ लगते क्षेत्र में पुलिस नाकों की व्यवस्था को भी जांचा।
विज्ञापन

डीआईजी ने भटोली प्रवेश नाके का निरीक्षण करने के बाद मैहतपुर चौकी का भी निरीक्षण किया। इसके बाद अजौली तथा संतोषगढ़ सहित जिला की अन्य सीमाओं का निरीक्षण करने के उपरांत पुलिस के अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी जारी किए।
उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष नजर रखी जाएगी। उत्तरी क्षेत्र के तहत आने वाले हिमाचल-पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस का पहरा बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन

डीआईजी ने कहा कि पंजाब विधानसभा चुनाव में शांतिपूर्ण मतदान के लिए हिमाचल पुलिस पंजाब पुलिस की मदद के लिए हर समय तैयार है। उन्होंने ने कहा कि पंजाब विधानसभा चुनाव के बाद नशा तस्करों के खिलाफ पंजाब और हिमाचल मिलकर संयुक्त कार्रवाई अमल में लाएंगे। इसके लिए ठोस योजना तैयार की जा रही है। नशा तस्करों की कमर तोड़ने के लिए सख्त एक्शन प्लान तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें