फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्ण जन्मोत्सव की रही धूम, निकाली शोभा यात्रा

विज्ञापन
ऊना में भगवान कृष्ण के बाल रूप में सजे नन्हे बच्चे का देखते लोग।
विज्ञापन
संतोषगढ़ (ऊना)। जिले के मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों के साथ-साथ लोगों ने घरों में भी लड्डू गोपाल की पूजा-अर्चना कर भोग का अर्पण किया। मंदिरों में भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर भक्तों में काफी उत्साह रहा।
विज्ञापन

नगर के 145 वर्ष पुराने गीता भवन मंदिर में राधा-कृष्ण की विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है। मंदिर कमेटी ने शाम के समय नगर में कोविड नियमानुसार भगवान श्रीकृष्ण की झांकी शोभा-यात्रा के रूप में निकाली। इसमें पुरुषों, महिलाओं और बच्चों ने भी भाग लिया। झांकी के दौरान पूरे नगर का वातावरण कृष्णमय बना रहा। शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण की झांकियों को सजाया गया। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने भजनों पर नाच गाकर लोगों को कृष्ण भक्ति रस में डुबो दिया। शोभा यात्रा में भक्तों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर सभी धर्म प्रेमी उपस्थित रहे।
गीता भवन मंदिर कमेटी की ओर से पवन कुमार, प्रवेश कुमार, राजीव भारद्वाज, कमल किशोर, मूलराज, काका, नरेश पुरी, विक्रम चब्बा, पप्पी पटियाल, अर्जुन, विकास सहित दर्जनों महिला व पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। नगर के साथ ही सनोली, अजोली, सहजोवाल, रायपुर, मैहतपुर के राधा-कृष्ण मंदिरों में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम रही।

ऊना में भगवान कृष्ण के बाल रूप में सजा नन्हा बच्चा।

ऊना में जन्माष्टमी पर राधाकृष्ण मंदिर में सजी भगवान कृष्ण और राधा की मूर्त्रियां।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें